इस स्टार क्रिकेटर के पिता ने की हैं दो शादियां, अभिनेत्री संग रहा अफेयर, बेहद ही दर्दनाक रहा बचपन

Yuvraj Singh Family Story: टीम इंडिया के 'सिक्सर किंग' कहे जाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह के बारे में चर्चा थी कि वो भाजपा के टिकट पर पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने जा रहे हैं।

Yuvraj Singh Family Story

लेकिन एक दिन पहले क्रिकेटर ने सारी बातों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि 'वो राजनीति में आने का विचार नहीं कर रहे हैं और ना ही इलेक्शन लड़ने जा रहे हैं।'

दरअसल युवी ने हाल ही में अपनी मां शबनम के साथ बीजेपी के कुछ दिग्गज नेताओं से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने की बातें होने लग गई थीं।

सियासी पिच पर बैटिंग करने जा रहे हैं?

दरअसल युवराज अपनी मां के लाडले हैं और ऐसा माना जाता है कि उनकी लाइफ से जुड़ा जब भी कोई अहम काम होता है तो उनकी मां उनके साथ होती हैं और जब वो भाजपा नेताओं से अपनी मां के साथ मिले तो सभी को लगा कि वो अब सियासी पिच पर बैटिंग करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि विश्वकप 2011 का 'मैन ऑफ टूर्नामेंट' युवराज सिंह का बचपन आम बच्चों जैसा नहीं था क्योंकि उन्होंने अपने बचपन में मां-बाप के झगड़ों और कलह को देखा है। आपको बता दें कि युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह और मां शबनम का रिश्ता काफी दर्द भरा रहा है। देश के लिए 1 टेस्ट मैच और 6 एकदिवसीय मैच खेलने वाले क्रिकेटर योगराज सिंह जाने-माने पंजाबी एक्टर भी हैं।

उन्होंने शबनम को पसंद करके शादी की थी, हालांकि दोनों की मुलाकात परिवार वालों ने कराई थी। शबनम सिंह एक बिजनेस फैमिली से आती हैं और योगराज सिंह एक किसान परिवार से, दोनों के विचारों में जमीन-आसमान का अंतर था, जिसकी वजह से दोनों में झग़ड़े शुरू हो गए और दोनों का रिश्ता काफी बुरी स्थिति में पहुंच गया था। इस बात का खुलासा खुद योगराज सिंह ने कुछ साल पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए गए एक इंटरव्यू में किया था।

'मैं थोड़ा देसी आदमी, हमारी सोच नहीं मिली'

उन्होंने कहा था कि 'शबनम एक मार्डन ख्याल की महिला है और मैं थोड़ा देसी आदमी, हमारी सोच नहीं मिली। हमारे बीच कलह होने से मैंने शराब पीने लग गया था लेकिन मैं फिर भी उसका शुक्रगुजार हूं कि उसने मुझे युवी और जोरावर जैसे हीरे दिए हैं। एक दिन शबनम और मैंने निर्णय लिया कि अब हमें अलग हो जाना चाहिए और इसके बाद दोनों का तलाक हो गया।'

'जब वो क्रिकेटर बने और उनके पास पैसे आने लगे...'

जिस वक्त योगराज और शबनम अलग हुए उस वक्त युवराज 12-13 साल के थे। तलाक के बाद उन्हें अपने पिता के पास रहना पड़ा क्योंकि उनकी मां के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो उनका पालन-पोषण कर पाएं। हालांकि योगराज का रिश्ता युवी की मां के प्रति जैसा भी रहा हो, वो युवराज को बहुत प्यार करते हैं और उन्हें एक सफल क्रिकेटर बनाने में उनका बहुत बड़ा हाथ भी है। जब वो क्रिकेटर बने और उनके पास पैसे आने लगे तो वो अपने भाई के साथ अपनी मां के पास वापस लौट गए।

'पंजाबी अभिनेत्री नीना बुंदेल की एंट्री हुई'

शबनम से अलग होने के बाद योगराज सिंह की लाइफ में पंजाबी अभिनेत्री नीना बुंदेल की एंट्री हुई। बेहद ही खूबसूरत नीना बुंदेल ने कई पंजाबी हिट फिल्मों में काम किया है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोनों को शादी से दो बच्चे ( एक बेटा और एक बेटी) है, बेटे का नाम विक्टर और बेटी का नाम अमरजीत कौर है। विक्टर अपने मम्मी-पापा की तरह एक्टर है तो वहीं अमरजीत टेनिस प्लेयर है।

भाई जोरावर की भी मैरिड लाइफ सुखद नहीं रही

भले ही युवी का बचपन दर्द से गुजरा हो लेकिन वो अपने सौतेले भाई-बहनों से बहुत प्रेम करते हैं और अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। युवी ने तो फिल्म अभिनेत्री हैजल कीच से शादी की है और इस शादी से कपल को दो बच्चे हैं तो वहीं दूसरी और उनके भाई जोरावर की भी मैरिड लाइफ सुखद नहीं रही। उन्होंने आकांक्षा शर्मा से शादी की थी लेकिन जल्द ही ये रिश्ता टूट गया। आकांक्षा शर्मा 'बिग बॉस 10' में प्रतियोगी थीं और उन्होंने तब जोरावर, युवराज और शबनम सिंह पर घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिस पर जबरदस्त बवाल मचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+