'धोनी को मैं कभी माफ नहीं करुंगा, वो खुद को आइने में देखें', योगराज ने फिर साधा माही पर निशाना

Yograj On MS Dhoni: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर एमएस धोनी की आलोचना की है। भारत के लिए सात मैच खेल चुके योगराज ने पूर्व भारतीय कप्तान पर युवराज का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है। हाल ही में ज़ी स्विच के यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपना रुख दोहराते हुए कहा कि वह धोनी को कभी माफ नहीं करेंगे।

धोनी को मैं कभी माफ नहीं करुंगा, वो खुद को आइने में देखें

योगराज का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। उन्होंने कहा कि मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए। वह एक महान क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के खिलाफ जो कुछ भी किया है, वह सब अब सामने आ रहा है। उन्हें जीवन में कभी माफ नहीं किया जा सकता। मैंने जीवन में कभी दो काम नहीं किए। पहला, मैंने कभी किसी को माफ नहीं किया जिसने मेरे साथ गलत किया और दूसरा, मैंने अपने जीवन में कभी उन्हें गले नहीं लगाया, चाहे वे मेरे परिवार के सदस्य हों या मेरे बच्चे।

Yuvraj Singh 1

धोनी पर लगाए गंभीर आरोप

यह पहली बार नहीं है जब योगराज ने धोनी के ऊपर इस तरह के इल्जाम लगाए हैं। इस साल की शुरुआत में 66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया था कि धोनी की हरकतों के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2024 हार गई। उन्होंने धोनी पर युवराज से ईर्ष्या करने का भी आरोप लगाया था। अपने पहले के बयानों में योगराज ने कहा था कि सीएसके आईपीएल 2024 हार गई। वे क्यों हार गए? आप जो बोते हैं, वही काटते हैं। युवराज सिंह आईसीसी टूर्नामेंट के किंग हैं, उन्हें सलाम! ईर्ष्यालु धोनी, वह कहां है? उसने युवराज से हाथ भी नहीं मिलाया और इसीलिए सीएसके इस साल असफल रही।

साल 2020 में धोनी ने लिया था संन्यास

धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अभी खेलते नजर आ जाते हैं। 43 वर्षीय अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज का सीएसके के साथ भविष्य अनिश्चित है क्योंकि इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अगले आईपीएल सीजन में भाग लेंगे या नहीं।

भविष्य को लेकर चल रही है अटकलें

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई को धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलने की अनुमति देने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा कुछ मीडिया आउटलेट्स का दावा है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम का भविष्य धोनी के फैसले को प्रभावित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+