IPL 2024: रोहित शर्मा से MI की कप्तानी छीनने पर भड़के युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या को लेकर दिया बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 के लिए हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त करने के फैसले से अपने फैंस के बीच एक नया विवाद पैदा कर दिया था। हार्दिक को गुजरात टाइटन्स की फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा था, जिससे दो साल बाद एमआई में उनकी वापसी हुई। इस बीच MI की कप्तानी में बदलाव को लेकर युवराज सिंह ने एक बड़ी टिप्पणी की है।

मुंबई इंडियंस के फैसले पर विपरीत प्रतिक्रियाएं आईं; जबकि कई लोगों ने इसे भविष्य के लिए एक कदम के रूप में देखा, रोहित शर्मा के फैंस इस निर्णय के बाद फ्रेंचाइजी से काफी नाराज हैं। स्थिति तब और खराब हो गई जब रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर एमआई कोच मार्क बाउचर के स्पष्टीकरण को खारिज करने के बाद रोहित को कप्तान के रूप में हटाने की अटकलों को हवा दे दी।

rohit sharma hardik pandya

कप्तानी में बदलाव पर युवराज सिंह का रिएक्शन वायरल
अब स्टार स्पोर्ट्स के लिए एक वीडियो में, भारत के पूर्व ऑलराउंडर और रोहित के पूर्व-एमआई टीम साथी युवराज सिंह ने भी कप्तानी में बदलाव पर एक बड़ी टिप्पणी की है। युवराज ने कहा कि मुंबई इंडियंस को अगर हार्दिक को वापस लाना था तो भी उन्हें रोहित को कप्तान बनाए रखना चाहिए था।

'रोहित शर्मा को कप्तानी का मौका देता'
युवराज सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, 'रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 5 आईपीएल खिताब जीते हैं, उनको कप्तानी से हटाना एक बड़ा फैसला था। लेकिन अगर आप किसी भी खिलाड़ी को टीम में लाते हैं, जैसे कि हार्दिक आए, तो भी मैं एक और सीजन रोहित शर्मा को कप्तानी का मौका देता। वहीं हार्दिक को मैं टीम का उप-कप्तान बनाता और देखता कि पूरी फ्रेंचाइजी कैसे काम कर रही है।'

उन्होंने आगे कहा, 'अगर मैं फ्रेंचाइजी के नजरिए से देखूं तो वह फ्यूचर के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अगर रोहित भारत की कप्तानी कर रहे हैं और अच्छा खेल रहे हैं तो यह काफी बड़ा फैसला है। इसलिए मुझे लगता है कि हर किसी की अपनी-अपनी राय होती है, फ्रेंचाइजी अपने फ्यूचर को देखते हुए सही राय के साथ जाएगी। तो मुझे लगता है कि उनका सोचना यही था। उम्मीद है कि वह बेहतर करेंगे।'

ये भी पढ़ें- BAN vs SL, 2nd ODI: बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच दूसरे मैच में होगी जोरदार टक्कर, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

युवी ने कहा कि, 'टैलेंट की बात करें तो उसमें (हार्दिक पांड्या) बहुत टैलेंट है। गुजरात की कप्तानी करना और मुंबई की कप्तानी करने में काफी फर्क है। यहां उम्मीदें काफी रहेगी। मुझे यकीन है कि उसे अपने आस-पास अच्छा समर्थन मिलेगा। उम्मीद है, वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+