BAN vs SL, 2nd ODI: बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच दूसरे मैच में होगी जोरदार टक्कर, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
BAN vs SL 2nd ODI, Head to Head Record: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 15 मार्च को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में होगा। हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के अलावा पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच 13 मार्च को खेला गया। इस मुकाबले को बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत लिया। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 55 वनडे मैचों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान श्रीलंका ने कुल 42 मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश को 11 मैचों में जीतने का मौका मिला है। दो मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए हैं।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट
चट्टोग्राम की पिच एक स्पिन ट्रैक है जो गेंदबाजों के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। इसमें असमान उछाल है और यह बल्लेबाजों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 223 है। जैसा कि इतिहास बताता है, टॉस जीतने के बाद टीम को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए।
चट्टोग्राम वेदर रिपोर्ट
वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, 15 मार्च को चट्टोग्राम में तापमान 23 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दिन भर उमस बनी रहेगी। अच्छी बात ये है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।
बांग्लादेश संभावित प्लेइंग इलेवन: लिटन दास, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।
श्रीलंका संभावित प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, प्रमोद मदुशान, दिलशान मदुशंका, लाहिरू कुमारा।
बांग्लादेश फुल टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, अनामुल हक, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन।
श्रीलंका फुल टीम: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलंका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, जेनिथ लियानगे, सहान अराचिगे, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका , प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा।












Click it and Unblock the Notifications