युवराज सिंह ने कोहली को डेडिकेट किये गोल्डन बूट, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह और रन मशीन विराट कोहली ने देश के लिये साथ खेलते हुए मैदान के अंदर और बाहर कई सारी अच्छी यादें बनायी हैं। युवराज सिंह ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर करते हुए अपने पूर्व साथी खिलाड़ी के लिये भावुक संदेश लिखा है और उनकों गोल्डन बूटस भी समर्पित किये हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में युवराज सिंह ने बताया है कि कैसे उन्होंने विराट कोहली को एक क्रिकेटर से एक समझदार व्यक्ति में बदलते हुए देखा है।

yuvraj singh

युवराज सिंह ने अपनी पोस्ट में एक खास गोल्डन बूट्स की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे लिये तू हमेशा चीकू रहेगा और दुनिया के लिये किंग कोहली। युवराज ने साफ किया कि यह गोल्डन बूट कोहली की कामयाबी के लिये दिये हैं।

और पढ़ें: जब तक पूरा नहीं होगा पाकिस्तान दौरा IPL में नहीं खेलेंगे कंगारू खिलाड़ी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा झटका

उन्होंने लिखा,'विराट, मैंने तुम्हें एक क्रिकेटरे और एक व्यक्ति के रूप में ग्रो करते हुए देखा है। एक युवा खिलाड़ी जो नेटस पर क्रिकेट के लेजेंडस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता से लेकर खुद लेजेंड बनने तक, जिस तरह से तुमने नई पीढ़ी का नेतृत्व किया सब देखा है। मैदान पर खेल के प्रति तुम्हारा जुनून और खेल के प्रति समर्पिण तो फिटनेस को लेकर डिसिप्लिन देश के हर युवा बच्चे को प्रेरित करता है जो बैट पकड़कर देश के लिये खेलने का सपना देखता है। तुमने अपने खेल के स्तर को हर साल बढ़ाया है और जितना कुछ हासिल कर लिया है वो काबिल ए तारीफ है। इसे देखकर मैं तुम्हारे करियर के नये अध्याय को देखने को पहले से ज्यादा उत्साहित हूं। तुम एक दिग्गज और शानदार कप्तान रहे। मुझे तुमसे और भी कई सारे ऐतिहासिक रन चेज की अपेक्षा है।'

युवराज सिंह ने आगे लिखा कि मुझे खुशी है कि मैंने तुम्हारे साथ एक साथी और एक दोस्त जैसा रिश्ता बनाया। रन बनाना, लोगों की टांग खींचना, फिटनेस डाइट को चीट करना, पंजाबी गानों पर साथ में गाना और विश्वकप जीतने के दौरान हम सब साथ रहे। मेरे लिये तू हमेशा चीकू रहेगा और दुनिया के लिये किंग कोहली। अपने अंदर की आग को हमेशा जलता रहने देना। तू सुपरस्टार है। तुम्हारे लिये ये खास गोल्डन बूट, देश का नाम ऐसे ही ऊंचा करते रहो।

और पढ़ें: PAK vs AUS: पाकिस्तान दौरे के लिये ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, वॉर्नर-कमिंस का नाम नहीं

उल्लेखनीय है कि युवराज सिंह की इस पोस्ट को कुछ घंटो में ही लाखों लाइक मिल गये तो वहीं पर फैन्स भी उनकी इस पोस्ट की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि युवराज सिंह आखिरी बार साल 2017 में भारत के लिये खेलते हुए नजर आये थे जबकि साल 2011 विश्वकप की विजेता टीम में दोनों ही टीम का हिस्सा बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+