PAK vs AUS: पाकिस्तान दौरे के लिये ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, वॉर्नर-कमिंस का नाम नहीं
नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में लंबे समय के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम मार्च और अप्रैल के महीने में पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम सभी प्रारूप की द्विपक्षीय सीरीज खेलती नजर आयेगी। इस ऐतिहासिक सीरीज को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 सदस्यीय वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है। ऐसे में यह देखना रोमांचक होगा कि ऑस्ट्रेलिया की यह युवा टीम पाकिस्तान की चुनौती का सामना कैसे करती है।

उल्लेखनीय है कि 21वीं सदी में यह पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया की टीम का पाकिस्तान का दौरा करने जायेगी, जहां पर उसे एक टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज 29 मार्च से किया जायेगा। ऑस्ट्रेलिया को इस दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है जो कि सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज से पहले खेले जायेंगे, हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक टेस्ट टीम का ऐलान किया है। ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जो कि पाकिस्तान दौरे का हिस्सा बने हैं, वो भाग नहीं ले पायेंगे।
और पढ़ें: Video: जश्न मनाने पहुंचा खिलाड़ी तो बॉलर ने मार दिया थप्पड़, पीएसएल में घटी एक और शर्मनाक घटना
आईपीएल 2022 के लिये इस महीने खिलाड़ियों की नीलामी की गई थी, जिसमें कमिंस, वॉर्नर और हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों को भारी-भरकम रकम मिली है लेकिन टेस्ट टीम का हिस्सा होने के चलते उनका शुरुआती मैचों में नजर आना मुश्किल नजर आ रहा है। जहां पर स्टार्क ने आईपीएल में नहीं खेलने का ऐलान किया था, तो वहीं पर मैक्सवेल को आरसीबी ने रिटेन किया है। ऑस्ट्रेलिया के कई और खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाले हैं।
पाकिस्तान दौरे के लिये चुनी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो सिर्फ एक ही टी20 मैच खेला जाना है जिसकी वजह से मैथ्यू वेड को टीम में शामिल नहीं किया गया और उनकी जगह एलेक्स कैरी के साथ जोश इंग्लिश को टीम में बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। वार्नर की गैरमौजूदगी में बेन मैक्डारमॉट पारी का आगाज करेंगे, जबकि मध्यक्रम में मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, मार्कस स्टॉयनिस और स्टीव स्मिथ खेलते नजर आयेंगे।
और पढ़ें: Video: जश्न मनाने पहुंचा खिलाड़ी तो बॉलर ने मार दिया थप्पड़, पीएसएल में घटी एक और शर्मनाक घटना
ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने टीम को लेकर कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह टीम पाकिस्तान में शानदार प्रदर्शन करेगी और सफलतापूर्वक दौरा खत्म करके आयेगी। यह टीम खिलाड़ियों में अनुभव को बढ़ाने के लिहाज से तैयार की गई है।
ऑस्ट्रेलिया की ODI और T20 टीम: एरोन फिंच (c), सीन एबॉट, एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, बेन मैकडरमोट, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ , मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।












Click it and Unblock the Notifications