युवराज सिंह ने गांगुली को ट्विटर पर दी जन्मदिन की बधाई, लेकिन धोनी के लिए नहीं किया था ट्वीट
नई दिल्ली, जुलाई 08। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली का आज जन्मदिन है। दादा आज 50 साल के हो गए हैं। कई युवा खिलाड़ियों समेत उनके साथ खेलने वाले प्लेयरों ने दादा को जन्मदिन की बधाई दी है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी सौरव गांगुली को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है।

क्या कहा है युवराज ने?
युवराज सिंह ने एक ट्वीट कर कहा है, "जन्मदिन मुबारक हो दादा! आप एक अच्छे दोस्त, प्रभावशाली कप्तान और सीनियर खिलाड़ी रहे हैं, जिनसे हर युवा खिलाड़ी सीखना चाहेगा। आपके इस स्पेशल डे पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएँ।"

कल धोनी के लिए युवी ने नहीं किया था कोई ट्वीट?
आपको बता दें कि युवराज सिंह ने आज सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया है, लेकिन कल पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी जन्मदिन था, लेकिन युवी ने धोनी के लिए ना तो कोई बधाई संदेश दिया और ना ही सोशल मीडिया पर कोई फोटो शेयर किया था। ऐसे में धोनी के फैंस और युवी के फैंस इस बात से थोड़े हैरान हैं। ऐसा माना जा रहा है कि क्या धोनी और युवराज के बीच के कुछ तनाव है? वैसे तो धोनी और युवराज को तो हमेशा मैदान पर और बाहर एक अच्छे दोस्त के रूप में देखा जाता रहा है।

धोनी ने खत्म किया था युवराज का करियर?
हालांकि धोनी पर यह आरोप लगते रहे हैं कि उनकी वजह से ही युवराज का करियर समय से पहले खत्म हो गया था। इतना ही नहीं युवी के फैंस का तो यह भी मानना है कि अगर धोनी को टीम की कप्तानी नहीं दी जाती तो कप्तानी के अगले दावेदार युवराज ही थे। कल माही के बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर युवी के फैंस लगातार यह आरोप लगाते रहे कि धोनी की वजह से ही युवी, सहवाग और गंभीर जैसे खिलाड़ियों का करियर जल्दी खत्म हो गया। हालांकि इन खिलाड़ियों में से किसी ने भी कभी इस तरह के आरोपों को सही नहीं ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications