IND vs BAN: कौन हैं भारत के नये खिलाड़ी युधवीर और हिमांशु? बांग्लादेश के खिलाफ रहेंगे टीम इंडिया के साथ
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम की घोषणा सोमवार को कर दी गई। टीम इंडिया में ऋषभ पन्त की वापसी हुई है। दिसम्बर 2022 में हुए एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पन्त को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
एक चौंकाने वाला फैसला भी देखने को मिला है। इस टीम में जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान नहीं बनाया गया है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या बुमराह खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। टीम इंडिया में दो नेट गेंदबाजों को बुलाने की खबरें भी सामने आई हैं।

युधवीर सिंह और हिमांशु सिंह को नेट गेंदबाज के रूप में बुलाया गया है। टीम के अभ्यास में इन दोनों गेंदबाजों की क्षमता का भी पता अच्छी तरह चलेगा। 12 सितम्बर को शुरू होने वाले कैम्प के लिए इन दोनों को बुलाया गया है।
युधवीर को 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज़्यादा की रफ़्तार से गेंदबाज़ी करने और निचले क्रम में बड़े छक्के लगाने की क्षमता के लिए जाना जाता है। आईपीएल 2023 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तीन मैच खेले, जिसमें 8.75 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट झटके। 2024 में उन्होंने सिर्फ़ दो मैच खेले और एक विकेट लिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स में मौजूदा भारतीय कोच गौतम गंभीर के साथ उनके कार्यकाल ने नेट बॉलर के रूप में उनके में मदद की होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार युद्धवीर के एक करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की और इसे राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
दूसरे खिलाड़ी हिमांशु स्पिनर हैं और उन्होंने अभी तक मुंबई की सीनियर पुरुष टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन आयु वर्ग के क्रिकेट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से प्रशंसा मिली है, जो उनकी प्रगति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। दोनों ही गेंदबाजों को टीम इंडिया इंडिया के साथ नेट सेशन में गेंदबाजी करने से निश्चित रूप से लाभ होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications