'वर्ल्ड कप के दौरान युवराज अगर मर जाते तो मैं गर्व महसूस करता', योगराज सिंह ने आखिर क्यों कहा ऐसा

Yograj Singh on Yuvraj Singh: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने साल 2007 और 2011 वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया था। साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होने छह छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरी। वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2011 में युवराज सिंह ने गेंद और बल्ले दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन किया। युवराज सिंह के जबरदस्त प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।

'वर्ल्ड कप के दौरान युवराज अगर मर जाते तो मैं गर्व महसूस करता'

वर्ल्ड कप 2011 के दौरान युवराज सिंह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने भारत को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। युवराज सिंह को लेकर अब उनके पिता योगराज सिंह ने हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर युवराज कैंसर से जूझते हुए विश्व कप के दौरान मर जाते तो वह गर्व महसूस करते। योगराज के इस बयान के बाद लगातार उन्हें लेकर चर्चाएं की जा रही है।

Yuvraj Singh 1

जानिए योगराज सिंह ने क्या कहा?

समदिश भाटिया के साथ इंटरव्यू के दौरान योगराज सिंह ने अपने बेटे को लेकर कहा कि अगर युवराज सिंह कैंसर से मर जाते और भारत को विश्व कप दिलाते तो मैं एक गौरवान्वित पिता होता। योगराज सिंह ने युवराज को अपने संघर्ष के बावजूद खेल जारी रखने की प्रेरणा दी। युवराज सिंह ने 2011 विश्व कप के दौरान कैंसर से जूझते हुए साहस और संघर्ष का प्रदर्शन किया था। जिसकी फैंस आज भी तारीफ करते हैं।

और बेहतर खिलाड़ी बन सकते थे युवराज

योगराज सिंह ने वनडे वर्ल्ड कप के दौरान की घटना को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने युवराज सिंह के साथ फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने युवराज सिंह को कहा था कि चिंता मत करो, तुम नहीं मरोगे। भारत के लिए यह विश्व कप जीतो। युवराज सिंह के दमदार करियर के बावजूद उनके पिता उनसे खुश नहीं हैं। योगराज सिंह का मानना है कि पूर्व ऑलराउंडर और भी बेहतर क्रिकेटर बन सकते थे।

फिर से क्रिकेट खेलना चाहते हैं योगराज सिंह

योगराज ने आगे कहा कि युवराज सिंह ने अगर अपने पिता की तरह 10 प्रतिशत भी मेहनत की होती तो वह महान क्रिकेटर बन गए होते। 66 वर्षीय योगराज ने फिर भी कहा कि वह सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहते हैं और अगर उन्हें अगले जन्म में मौका मिला तो वह सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि मुझे एक और जन्म चाहिए। मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं विव रिचर्ड्स की तरह बल्लेबाजी करना चाहता हूं और माइकल होल्डिंग जैसा तेज गेंदबाज बनना चाहता हूं।

कपिल देव को बताया महान क्रिकेटर

योगराज ने कहा कि भारत में वह सिर्फ कपिल देव को महान मानते हैं, भले ही उनके बचपन के दोस्त से उनका झगड़ा हो गया हो। उन्होंने कहा कि भारत में कपिल देव एकमात्र क्रिकेटर थे। बचपन से लेकर आज तक मैं उन्हें एक बहुत ही महान क्रिकेटर के रूप में मानता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+