VIDEO: 'इस महामूर्ख को 'थप्पड़ की भाषा' बताने वाला कोई होना चाहिए', युवराज के पिता पर फूटा दिग्गज का गुस्सा?

Manoj Muntashir Shukla angry on Yograj Singh: हाल ही में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कपिल देव को जान से मारने की बात कही थी। योगराज सिंह ने अब एक बार फिर विवादित बयान दिया है। योगराज सिंह का यह बयान विवादास्पद बन गया है, क्योंकि उन्होंने हिन्दी भाषा को एक खास तरीके से संदर्भित किया है। उनके इस बयान से हिन्दी बोलने वाले लोगों और भाषा प्रेमियों में नाराज़गी हो सकती है।

हिन्दी भाषा को लेकर बोले योगराज सिंह (Manoj Muntashir Shukla angry on Yograj Singh)

योगराज ने हिन्दी भाषा को लड़किया की भाषा कह दिया है। उनका यह बयान एक सांस्कृतिक और भाषाई दृष्टिकोण से भी आलोचना का विषय बन सकती है। क्योंकि भाषाओं का चुनाव किसी व्यक्ति की पहचान, संस्कृति और समाज से जुड़ा होता है। यह जरूरी है कि हम किसी भी भाषा या संस्कृति का सम्मान करें, क्योंकि हर भाषा की अपनी विशेषताएं, इतिहास और महत्व होता है।

Yograj Singh 1

मनोज मुंतशिर ने शेयर किया वीडियो

गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने योगराज सिंह के इस वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। मनोज मुंतशिर ने योगराज का यह वीडियो अपने एक्स यानी ट्विटर पर शेयर करते हुए इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मनोज मुंतशिर के अलावा फैंस भी लगातार योगराज के इस बयान की आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है।

मनोज मुंतशिर का फूटा गुस्सा

मनोज मुंतशिर ने लिखा कि युवराज सिंह ने देश का नाम ऊंचा किया, उनके पिता योगराज सिंह नीचता में नाम पैदा करने निकले हैं। सुनिए इस जाहिल को, "मर्दों की भाषा पंजाबी, औरतों की भाषा हिंदी', दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भाषा और इस देश की वीर नारियों को अपमानित करने वाले इस महामूर्ख को 'थप्पड़ की भाषा' बताने वाला कोई होना चाहिए।

स्त्रीत्व और हिंदी, दोनों ने हमें सहनशक्ति सिखाई है वरना इस ज़हर उगलने वाले सांप के विषदंत तोड़ने वाले हिंदी मां के बेटे-बेटियों की भारत में कोई कमी नहीं है। एक प्रार्थना इस रोगी के लिए अपने तेजस्वी गुरुओं की महान भाषा पंजाबी में करना चाहता हूं। (Get Well Soon)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+