Year-Ender 2024: वनडे क्रिकेट में किसके नाम है सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड, यहां देखें टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम

Year Ender 2024: साल अब खत्म हो रहा है और इस वर्ष भी क्रिकेट ने हमें ढेर सारी यादें दी हैं। आज हम बात करेंगे वनडे क्रिकेट के उन पांच दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने इस साल वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह साल खत्म होने से पहले, इन क्रिकेट नायकों की उपलब्धियों को फिर से सलाम करते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं!

दरअसल, सीमित मौकों के बावजूद, कुछ बल्लेबाज़ों ने वनडे क्रिकेट में अहम छाप छोड़ी। हालांकि, टॉप-5 की लिस्ट में कोई भारतीय नहीं हैं।

Year Ender

हर्ष ने इस साल की विस्फोटक बल्लेबाजी

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप-5 यानी आखिरी स्थान पर हैं- कनाडा के ऑलराउंडर हर्ष ठाकर, जिन्होंने 2024 का अंत वनडे क्रिकेट में 15 पारियों में 553 रन बनाकर किया। हर्ष के प्रभावशाली रन 46.08 की औसत और 71.77 की स्ट्राइक रेट से आए हैं। ठाकर ने 2024 में दो शतक और दो अर्धशतक के साथ दबदबा बनाए रखा। उनका हाईएस्ट स्कोर 113 गेंदों पर नाबाद 111 रन है, जोकि दुबई में यूएई के खिलाफ बने।

कार्टी ने मिडिल ऑर्डर को किया मजबूत

इस लिस्ट में नंबर चार पर हैं वेस्टइंडीज के कीसी कार्टी, जिन्होंने 2024 में 12 वनडे मैचों में 560 रन बनाए। कार्टी ने अपनी बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज को मजबूत किया है। उनके रन 62.22 की औसत से आए हैं और इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस साल नवंबर में ब्रिजटाउन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 128 रन बनाकर वेस्टइंडीज को आठ विकेट से जीत दिलाई।

चरिथ असलांका के नाम 16 पारियों में 605 रन

इस लिस्ट में नंबर तीन पर श्रीलंका के चरिथ असलांका का नाम है, जिन्होंने साल 2024 में वनडे में 16 पारियों में 50.41 की औसत और 97.11 की स्ट्राइक रेट से 605 रन बनाए हैं। 2024 में उनका एकमात्र वनडे शतक कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था।

दोहरा शतक लगाकर श्रीलंका को दिलाई जीत

अब बात करते हैं लिस्ट में नंबर दो पर आने वाले श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर पथुम निसांका की, जिन्होंने 2024 में 106.44 की शानदार स्ट्राइक रेट से वनडे क्रिकेट में 694 रनों का प्रभावशाली स्कोर हासिल किया। इस साल उनके नाम तीन शतक और दो अर्धशतक हैं। इस साल वनडे में उनका हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर अफगानिस्तान के खिलाफ आया, जब उन्होंने ऐतिहासिक दोहरा शतक (210*) लगाकर श्रीलंका को 42 रन से जीत दिलाई।

इस बल्लेबाज के नाम है सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

और अब बात करते हैं लिस्ट के पहले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की। ये स्टार बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के कुसल मेंडिस हैं। मेंडिस 2024 में 742 रनों के साथ वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

मेंडिस पिछले दो सालों से वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका के अहम खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 17 मैचों में 53 की औसत से प्रभावशाली रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। मेंडिस का 2024 में हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर 143 रन था, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दांबुला में बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+