दिल के अरमां आंसुओं में बह गए, 2 दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों के दर्द की दास्तां, बुरा सपना बन गया साल 2025
Year Ender 2025: साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए मैदान पर चाहे जैसा भी रहा हो, लेकिन पर्दे के पीछे दो बड़े सितारों युजवेंद्र चहल और स्मृति मंधाना के लिए गहरे व्यक्तिगत संघर्ष और दर्द का साल बन गया। जब पूरी दुनिया ने उन्हें क्रिकेट के मैदान पर प्रदर्शन करते देखा, तब उनके निजी जीवन में बड़े बदलावों ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया।
यह कहानी सिर्फ़ तलाक या शादी रद्द होने की नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि कैसे विश्व स्तरीय एथलीट भी लाखों लोगों की नज़रों में रहते हुए सामान्य मानवीय दुःख से गुज़रते हैं।

जब रिश्ते की पिच पर बोल्ड हुए 'युज़ी' (Year Ender 2025)
भारत के सबसे सफल T20I स्पिनरों में से एक युजवेंद्र चहल के लिए 2025 बहुत खराब रहा, सबसे बड़ा झटका उनके निजी जीवन में लगा। मार्च 2025 में चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। धनश्री को चहल ने इस तलाक के साथ 4 करोड़ 75 लाख रुपये की बड़ी रकम दी।
चहल ने बाद में कहा कि यह भावनात्मक रूप से बेहद मुश्किल दौर था। एक तरफ़ करियर में संघर्ष चल रहा था, वहीं दूसरी ओर वैवाहिक जीवन में असफलता। मैदान पर हर मुस्कान के पीछे, 'यज़ी' को अलगाव और सोशल मीडिया पर उड़ी अफ़वाहों का निजी दर्द भी झेलना पड़ा। हालांकि आईपीएल में वह पंजाब किंग्स से खेले और 18 करोड़ रुपये मिले।
स्मृति मंधाना की ख़ुशी में भर गया गम (Year Ender 2025)
युजवेंद्र चहल के विपरीत स्मृति मंधाना ने मैदान पर धमाल मचाते हुए वर्ल्ड कप विनर बनीं लेकिन कुछ ही दिन बाद इस ख़ुशी में गम की चादर छा गई। मंधाना के निजी जीवन में एक बहुत बड़ा भूचाल सा आ गया।
संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी स्थगित हो गई। पलाश की कथित चैट की खबरें सामने आई थीं लेकिन मंधाना ने ऐसा कुछ नहीं कहा। 23 नवंबर की शादी रद्द हो गई लेकिन लोगों को उम्मीदें थी। इसके बाद स्मृति और पलाश दोनों ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए शादी कभी नहीं होने और रिश्ता खत्म होने की आधिकारिक घोषणा कर दी।
पांच साल पुराना रिश्ता पल भर में टूट गया। कुछ दिनों के बाद मंधाना पब्लिक में नजर आईं लेकिन ख़ुश कम दिखाई दी। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान अपना प्यार क्रिकेट बताया और कहा कि इस गेम से ज्यादा प्यार मैं शायद ही किसी से करुँगी। उनके शब्दों में दर्द साफ़ तौर पर दिख रहा था।












Click it and Unblock the Notifications