Year Ender 2025: सूर्यकुमार यादव नहीं बिखेर सके चमक, इस साल रहा रनों का सूखा, फ्लॉप शो जारी!
Year Ender 2025 Suryakumar Yadav: भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2025 कुछ खास नहीं गुजरा है। इस साल के खत्म होने से पहले सूर्यकुमार यादव दो और टी-20 मैचों में हिस्सा लेंगे। लेकिन अब तक का उनका फॉर्म बेहद साधारण रहा है। सूर्यकुमार यादव के फॉर्म ने फैंस की चिंताएं भी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर सूर्या को लेकर फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं।
फॉर्म में नहीं सूर्य़कुमार यादव (Year Ender 2025 Suryakumar Yadav)
टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप-कप्तान शुभमन गिल इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इन दोनों के फॉर्म ने फैंस के साथ-साथ टीम प्रबंधन की चिंताएं भी बढ़ा दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में भी दोनों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2025 T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा।

साल 2025 में ऐसा रहा प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में वह केवल 12 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने। साल 2025 में सूर्या अब तक 18 टी-20 मैचों की 18 पारियों में सिर्फ 213 रन बनाने में सफल हो सके हैं। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 14.35 की रही। जबकि स्ट्राइकरेट 126.41 का रहा। हालांकि, इस पूरे साल वह भारत के लिए टी-20 एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके।
कितने रनों की थी सूर्या की सबसे बड़ी पारी
साल 2025 की सूर्याकुमार यादव की सबसे बड़ी पारी पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 47 रनों की रही थी। लेकिन इसके अलावा वह किसी भी मैच में 40 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। वह इस साल तीन बार (दो बार इंग्लैंड और एक बार पाकिस्तान के खिलाफ) शून्य पर आउट हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका सीरीज में वह दो बार 12 तो एक बार सिर्फ 5 रन बनाने में कामयाब हो सके हैं। ऐसे में बचे हुए दो मैचों में उनके बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।
शुभमन गिल को भी है फॉर्म की तलाश
इसके अलावा उप-कप्तान शुभमन गिल का भी टी-20 इंटरनेशनल में यह साल संघर्षपूर्ण रहा है। 15 मैचों में उन्होंने सिर्फ 291 रन बनाए हैं। उनके नाम इस साल कोई अर्धशतक नहीं है, और वह एक बार शून्य पर आउट हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका संघर्ष साफ दिखा। पहले दो टी-20 में वह पहली ही ओवर में आउट हो गए। पहले मैच में 4 रन बनाए और दूसरे में शून्य पर आउट हुए। तीसरे मैच में उन्होंने कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन 28 गेंदों पर 28 रनों की धीमी पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications