Year Ender 2024: कौन है इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज? टॉप 3 स्थानों पर 1 ही देश का कब्जा

Year Ender 2024: साल 2024 में सबसे छोटा प्रारूप टीम इंडिया के लिए बेहतरीन रहा है। भारतीय टीम ने 17 सालों बाद इस फ़ॉर्मेट में वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में यह कारनामा किया। उसके विपरीत एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय टीम का काम मुश्किल रहा है। तीन मैच खेलने के बाद एक भी जीत नहीं मिली।

इस प्रारूप में श्रीलंकाई टीम ने दबदबा बनाकर रखा है। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने धांसू अंदाज में खेलते हुए वर्ल्ड के दिग्गज प्लेयर्स को पीछे छोड़ दिया और टॉप लिस्ट में जगह बना ली। इस साल एकदिवसीय क्रिकेट के टॉप बल्लेबाजों की बात करने पर श्रीलंका का नाम सबसे ऊपर दिखता है। टॉप तीन स्थानों पर श्रीलंका के बल्लेबाजों ने कब्जा जमाया है। उनके बारे में जरूर जानना चाहिए।

year ender 2024

कुसल मेंडिस (Year Ender 2024)

इस वर्ष सबसे ज्यादा एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाज का नाम कुसल मेंडिस है। मेंडिस ने गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाने में कमी नहीं छोड़ी और गदर मचा दिया। उन्होंने इस वर्ष कुल 17 एकदिवसीय मैच खेले और 742 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और एक शतकीय पारी देखने को मिली है। बेस्ट स्कोर 143 रन रहा है।

पथुम निसंका (Year Ender 2024)

दूसरे स्थान पर श्रीलंका के तूफानी बल्लेबाज निसंका का नाम है। उन्होंने 100 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए तूफ़ान ला दिया। निसंका ने 12 मैचों में खेल 694 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से शतक ज्यादा आए हैं। कुल तीन शतक जमाने वाले इस बल्लेबाज ने दो फिफ्टी भी जड़ी है। इस दौरान उनके बल्ले से दोहरा शतक भी आया। 210 की नाबाद पारी उन्होंने खेली।

चरित असलंका (Year Ender 2024)

एक और श्रीलंकाई बल्लेबाज ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। 18 मैचों में खेलकर असलंका ने कुल 605 रन अपने नाम किये हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। 101 रनों की पारी उनका बेस्ट स्कोर रहा है। इस तरह टॉप तीनों स्थानों पर श्रीलंका का कब्जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+