Year Ender 2024: साल 2024 में चमकी इन खिलाड़ियों की किस्मत, रातोंरात बने करोड़पति

Year Ender 2024 Vaibhav Suryavanshi to Jitesh Sharma: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी और वे पहली बार करोड़पति बने। इन खिलाड़ियों के लिए साल 2024 को लकी माना जा सकता है। क्योंकि इस साल इनकी जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए ही फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों की बोली लगाई। आइए एक नजर डालते हैं ऑक्शन में पहली बार करोड़पति बनने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर....

करोड़पति बनने का सपना हुआ सच

साल 2025 के लिए आईपीएल ऑक्शन उन खिलाड़ियों के लिए खास रहा जिन्होंने अपना टैलेंट साबित किया। इन खिलाड़ियों को पहली बार बड़ी रकम मिली और इनका करोड़पति बनने का सपना सच हुआ। मेगा ऑक्शन में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों की जबरदस्त मांग थी। ऐसे में कई खिलाड़ियों पर छप्पर फाड़कर पैसे भी बरसे।

Year Ender 2024 1

जितेश शर्मा

टी20 स्पेशलिस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को मोटी रकम देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद है। RCB की टीम ने विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च किए। जितेश पारी के अंत में फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। 40 आईपीएल मैचों में जितेश ने 22.81 की औसत से 730 रन बनाए हैं। उन्होंने ये रन 151.53 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। पिछले साल तक उनकी आईपीएल सैलरी 20 लाख थी जो अब सीधे 11 करोड़ हो गई है।

नूर अहमद

युवा अफ़गानिस्तानी चाइनामैन गेंदबाज नूर अहमद पहले भी गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले सीजन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन इस साल मेगा नीलामी में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा है।

वैभव सूर्यवंशी

13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने न केवल आईपीएल में एंट्री की, बल्कि ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए। सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा। कुछ समय पहले ही सूर्यवंशी ने बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी खेल में खेलने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया था। सीजन शुरू होने पर निश्चित रूप से उन पर सबकी नज़र रहेगी।

गुरजपनीत सिंह

रिपोर्ट के अनुसार लंबे कद के इस तेज गेंदबाज ने CSK के साथ नेट बॉलर के तौर पर काम किया है। उनका साइन होना आश्चर्यजनक था क्योंकि उन्होंने आज तक सिर्फ़ एक टी20 मैच खेला है। वह 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे थे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.20 करोड़ रुपये में उन्हें अपने साथ जोड़ा।

नेहल वढेरा

आईपीएल 2023 में नेहल वढेरा की सैलरी 20 लाख रुपये थी। वह मुंबई इंडियंस के लिए कई अहम पारी खेल चुके हैं। लेकिन नेहल वढेरा को आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में 4.20 करोड़ रुपये की राशि मिली है। वह इस बार आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

आशुतोष शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आशुतोष शर्मा को 3.80 करोड़ में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस केवल 30 लाख था। पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए आशुतोष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था।

अभिनव मनोहर

अभिनव मनोहर को सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। अभिनव मनोहर एक प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन से फैंस का ध्यान आकर्षित किया है।

रातोंरात पहली बार करोड़पति बने ये खिलाड़ी

विजयकुमार वैशाक को पंजाब किंग्स ने 1.80 करोड़ में खरीदा।
वैभव अरोड़ा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.80 करोड़ में खरीदा।
सिमरजीत सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.5 करोड़ में खरीदा।
यश ठाकुर को पंजाब किंग्स ने 1.60 करोड़ में खरीदा।
सुयश शर्मा को आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) ने 2.60 करोड़ में खरीदा।
अंशुल कंबोज को चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.40 करोड़ में खरीदा।

अरशद खान को गुजरात टाइटन्स ने 1.3 करोड़ में खरीदा।
गुरनुर बरार को गुजरात टाइटन्स ने 1.3 करोड़ में खरीदा।
नमन धीर - मुंबई इंडियंस ने 30 लाख के बेस प्राइस के मुकाबले उन्हें 5.25 करोड़ में खरीदा।
प्रियांश आर्य - दिल्ली के इस उभरते हुए विस्फोटक ओपनर को पंजाब किंग्स ने 3.8 करोड़ में खरीदा।
अंगकृश रघुवंशी - कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस खिलाड़ी को 3 करोड़ में खरीदा।
अब्दुल समद - लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने इस ऑलराउंडर को 4.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।
रसिख डार - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6 करोड़ में खरीदा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+