Year Ender 2024: संजू, सूर्या और रोहित के बीच टक्कर में कौन रहा टॉप? टी20 में किसने बनाए ज्यादा रन

Year Ender 2024: टी20 क्रिकेट में इस साल भारतीय टीम का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। वेस्टइंडीज में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में पराजित करते हुए टीम इंडिया ने खिताबी जीत दर्ज कर ली थी। रोहित शर्मा और टीम इंडिया के लिए यह बेस्ट पलों में से एक था।

टी20 क्रिकेट में इस साल भारत की तरफ से कई बल्लेबाजों ने अपना बेस्ट देने का प्रयास किया लेकिन हीरो एक ही हो सकता है। जो सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज होता है, वही चर्चा में भी रहता है। इस साल भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

indian team

संजू सैमसन: टॉप पर इस संजू सैमसन का नाम शामिल है। इस साल उनका बल्ला जमकर गरजा है और गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में भी कोई कमी नहीं रखी। सैमसन के बल्ले से तीन शतकीय पारियां देखने को मिली, इनमें से दो शतक हैं। सैमसन ने 13 मैच खेलकर 436 बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180 से ज्यादा का रहा है। उनके बल्ले से 31 छक्के आए हैं।

सूर्यकुमार यादव: लिस्ट में दूसरे नम्बर पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। सूर्या ने अपनी बैटिंग से प्रभावित करने का काम किया है। हालांकि इस साल उनका बल्ला उतना नहीं चला।सूर्यकुमार यादव ने 18 मैचों में 429 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। सूर्या इस साल कोई शतकीय पारी नहीं खेल पाए। उनके बल्ले से 22 शतकीय पारियां देखने को मिली।

रोहित शर्मा: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रोहित शर्मा ने इस साल सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने के बाद वह रिटायर हो गए। रोहित शर्मा ने 11 मैच खेलकर 378 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और तीन शतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।

हार्दिक पांड्या: धांसू ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या का नाम भी इस लिस्ट में है। पांड्या ने इस साल टी20 में कुल 17 मुकाबले खेलकर 352 रन बनाए। पांड्या ने एक फिफ्टी जड़ी और 19 छक्के लगाए।

तिलक वर्मा: इस बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो शतक जड़कर धमाल मचा दिया और इस खास लिस्ट में जगह बना ली। उन्होंने महक 5 मैच खेलकर ही 306 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+