Year Ender 2024: एक्सीडेंट के बाद दमदार वापसी, बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, ऋषभ पंत के लिए कैसा रहा ये साल?
Year Ender 2024: ऋषभ पंत का 2022 का साल उनके लिए एक बड़ा इम्तिहान था, जब उनकी मर्सीडीज कार का भयंकर एक्सीडेंट हुआ था। यह हादसा पंत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था, क्योंकि कार में आग लग गई थी और वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। लेकिन, पंत हार मानने वालों में से नहीं थे उन्होंने जोरदार वापसी की। आइए जानते हैं कि एक्सीडेंड के बाद अब तक यानी साल 2024 ऋषभ पंत के लिए कैसा रहा है?
एक्सीडेंट के बाद दमदार वापसी (Rishabh Pant)
ऋषभ पंत ने इस हादसे से उबरने के बाद मैदान पर शानदार वापसी की और अपने खेल के प्रति जज्बे को दिखाया। उन्होंने ये साबित कर दिया कि इम्तिहान चाहे जैसे भी हों, अगर आत्मविश्वास और संघर्ष हो तो किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है। ऋषभ पंत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग पारी भी खेली।

आईपीएल 2024 के जरिए दोबारा मैदान पर की वापसी
हादसे से उबरने के बाद ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 के जरिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। इसके बाद उन्हें भारत की 15 सदस्यीय टी20 विश्व कप 2024 टीम में जगह मिली। टी20 विश्व कप 2024 में पंत ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 117 रन बनाए और विकेट के पीछे 14 शिकार किए। पंत ने अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया।
ऑक्शन में पंत ने रचा इतिहास
2024 पंत के लिए वाकई खास साल रहा, खासकर आईपीएल में उनकी दमदार वापसी के बाद उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए। एक तरफ जहां उन्होंने अपने हादसे के बाद शानदार रीकवरी की, वहीं आईपीएल 2024 के ऑक्शन में उन्होंने इतिहास रच दिया। आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का कीर्तिमान उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स से 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर हासिल किया।
पंत ने कर ली धोनी की बराबरी
साल 2024 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 125 गेंदों में शतक बनाया, जो उनके करियर का दूसरा टेस्ट शतक था। इस शतक के साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट में बनाए गए छह शतकों की बराबरी भी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications