Year Ender 2024: टी20 में रहे टॉप तो टेस्ट में टेके घुटने, कैसा रहा इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन
Year Ender 2024: इस साल क्रिकेटिंग जगत में कई बड़ी चीजें देखने को मिली। टीम इंडिया के लिए भी यह साल ऐतिहासिक रहा है। भारत ने टी20 क्रिकेट में धमाल मचाया था। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा है। वनडे में भी स्थिति कुछ ऐसी रही है।
टीम इंडिया के आंकड़ों को देखा जाए, तो सबसे बेस्ट कंडीशन टी20 रही है। सफेद गेंद क्रिकेट में एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए काम खराब रहा है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे बुरी स्थिति रही है। तीनों प्रारूप का लेखा-जोखा यहाँ देखा जा सकता है।

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया
रेड बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए यह साल खराब रहा। हालांकि शुरुआत में 4-1 से इंग्लैंड को टीम इंडिया ने हराया था। इसके बाद बांग्लादेश को 2-0 से शिकस्त दी और बाद में मामला खराब हो गया। न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से पराजित कर दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड और मेलबर्न में भारत को टेस्ट मैचों में हार मिली। इससे WTC फाइनल का समीकरण खराब हो गया। 15 मैचों में इस साल भारत को 6 मैचों में हार मिली और एक मैच ड्रॉ रहा।
टी20 में किया धमाल
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में 17 साल से चला आ रहा सूखा समाप्त कर दिया। भारतीय टीम ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को पराजित कर टाइटल जीत लिया। इस साल टीम इंडिया ने 26 टी20 मैचों में 24 जीत दर्ज की है। इनमें दो मैचों में सुपर ओवर से जीत मिली है।
एकदिवसीय मैचों में नहीं मिली जीत
भारतीय टीम ने वर्ष एकदिवसीय क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले। श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज के लिए टीम इंडिया वहां गई थी। पहला मैच टाई हो गया। उसके बाद अगले दो मैचों में भारतीय टीम को पराजय का सामना करना पड़ा था। इस वह भारत ने सिर्फ तीन ही मैच खेले।
तीनों फॉर्मेट में ओवरऑल प्रदर्शन
तीनों प्रारूप में मिलाकर इस साल टीम इंडिया ने 44 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 31 मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत मिली है। 10 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा और एक मुकाबला टाई हो गया।यशस्वी जायसवाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 1771 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 86 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications