Year Ender 2023: इस साल इन क्रिकेटर्स ने लिया संन्यास, भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाला भी शामिल

Year Ender 2023: साल 2023 में कई क्रिकेटर ने संन्यास का ऐलान किया। किसी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना ली तो वहीं कुछ क्रिकेटर ऐसे भी रहे जिन्होंने सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। वनडे वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में नजर आए क्विंटन डी कॉक ने भी वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने इस साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान तीन शतक जड़ने का काम किया था।

जोगिंदर शर्मा ने भी लिया संन्यास: वहीं भारत को साल 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप जीताने वाले जोगिंदर शर्मा ने भी इस साल के शुरू में ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जोगिंदर शर्मा साल 2007 के दौरान टी-20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत के लिए मैच विनर साबित हुए थे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जोगिंदर शर्मा की गेंद पर ही भारत को जीत मिली थी।

Year Ender 2023 1

हाशिम अमला ने छोड़ा क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका के ड्वेन प्रिटोरियस ने भी इस साल संन्यास का ऐलान किया। प्रिटोरियस दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंद और बल्ले से लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला ने भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट सहित सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह दिया था। लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए खेल रहे थे। लेकिन साल 2023 में उन्होंने इसे भी छोड़ दिया।

मुरली विजय और नवीन उल हक: लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम में ओपनर की भूमिका निभाने वाले मुरली विजय ने भी इस साल क्रिकेट के सभी प्रारूप को छोड़ने का फैसला किया। अफगानिस्तान के तेज के बाद नवीन उल हक ने भी वर्ल्ड कप के दौरान संन्यास का ऐलान कर दिया था। नवीन सिर्फ 24 साल की उम्र में ही वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं।

मोइनल अली और अंबाती रायडू: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच और इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी इस साल संन्यास ले लिया। वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोइन अली ने 2023 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

हालांकि ऐशेज सीरीज खेलने के लिए वह वापस आए थे। लेकिन इसके बाद वह फिर से किसी टेस्ट सीरीज में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला कर लिया है। साल 2023 में चेन्नई की चैंपियन टीम में शामिल अंबाती रायडू ने भी क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+