Best Catches 2023: ये हैं इस साल के 3 बेस्ट कैच, एक भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल
Year End 2023 Best Catches: एक और साल का अंत और क्रिकेट के बड़े इवेंट्स का भी समाप्त हो गए। हर साल कुछ यादगार लम्हे आते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा भी अन्य इवेंट्स में हैरान करने वाली चीजें हुईं और धाकड़ कैच भी उनमे शामिल हैं।
इस साल के बेस्ट कैच पर नज़र डाली जाए, तो कुह ऐसे नाम शामिल हैं, जिनके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा लेकिन उन्होंने बेहतरीन कैच लेकर हर किसी को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। भारत से नही इस लिस्ट में एक खिलाड़ी का नाम शामिल है।

ट्रेविस हेड
वर्ल्ड कप फाइनल का वह कैच कौन भूल सकता है जिसके बाद मुकाबले का पासा ही पलट गया था। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी को रोकने के लिए मैक्सवेल गेंदबाजी पर आए थे लेकिन उनका भरपूर साथ देने वाले फील्डर का नाम ट्रेविस हेड है। ट्रेविस हेड ने शानदार कैच लिया था। गेंद के पीछे दौड़कर हेड ने फाइनल मैच को यादगार बना दिया। बाद में शतक जड़कर उन्होंने टीम को जीत दिलाई थी।
संदीप शर्मा
इस लिस्ट में संदीप शर्मा का एक कैच भी शामिल है। संदीप ने टी20 क्रिकेट की सनसनी सूर्यकुमार यादव को वापस पवेलियन जाने पर मजबूत कर दिया था। सूर्यकुमार यादव ने शॉट खेला लेकिन गेंद हवा में थी और संदीप शर्मा ने इसे लपकने का मन बनाते पीछे दौड़े और कैच पकड़कर ही माने। इस तरह उन्होंने भी धमाकेदार कैच पकड़ा।
मुशफिकुर रहीम
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ फील्डिंग में बाधा पहुँचाने के कारण आउट हुए रहीम ने भी इस साल एक धमाकेदार कैच पकड़ा था। रहीम ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन कार्य किया था। उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस का कैच पकड़ा था। उन्होंने स्लिप में डाईव लगाते हुए कैच पकड़कर बल्लेबाज को वापस भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications