अर्जुन तेंदुलकर की वजह से यशस्वी जायसवाल को मिला खास तोहफा, क्रिकेट के भगवान ने ऐसा क्या दिया?

IND vs ENG, Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल महज 17 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। लेकिन पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी।

यशस्वी जायसवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

भारत की तरफ से टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 22 साल 37 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। इस लिस्ट में टॉप पर विनोद कांबली का नाम मौजूद है। कांबली ने महज 21 साल 35 दिन की उम्र में साल 1993 इंग्लैंड के खिलाफ 200 से अधिक रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा सुनील गावस्कर भी यह कारनामा कर चुके हैं।

Yashasvi Jaiswal 1

अर्जुन तेंदुलकर ने की थी मदद

सोशल मीडिया पर लगातार फैंस यशस्वी जायसवाल की प्रशंसा कर रहे हैं। जायसवाल के लिए भी यह दोहरा शतक टेस्ट करियर का यह टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। टेस्ट क्रिकेट में उनका लगाया हुआ यह पहला दोहरा शतक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल की मदद सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने की थी।

सचिन से मिला ये खास तोहफा

यशस्वी जायसवाल मुंबई में क्रिकेट खेलते रहे हैं और ऐसे में उनकी दोस्ती अर्जुन तेंदुलकर से हुई थी। अर्जुन ने यशस्वी की मुलाकात अपने पिता सचिन तेंदुलकर से करवाई। जायसवाल ने अर्जुन तेंदुलकर की बदौलत सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। सचिन तेंदुलकर से मुलाकात करते वक्त यशस्वी को क्रिकेट के भगवान की तरफ से एक ऑटोग्राफ किया हुआ बल्ला गिफ्ट में मिला, जिसे वह बेहद संभाल कर रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+