यशस्वी जायसवाल ने बाबर आज़म को पछाड़ा, टी20 रैंकिंग में बड़ा बदलाव, सूर्या की स्थिति बेहद खराब

ICC T20I Rankings: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद आईसीसी ने ताजा आईसीसी रैंकिंग जारी कर दी है। टी20 रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टॉप स्थानों पर फेरबदल नहीं हुआ लेकिन पॉइंट्स में परिवर्तन देखने को मिला है। युवा भारतीय ओपनर को फायदा हुआ है।

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा रहे यशस्वी जायसवाल की टी20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म को पछाड़ दिया है। उनके टॉप स्थान पर अब भी ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड बने हुए हैं, उनके बाद सूर्यकुमार यादव का नाम है।

yashasvi jaiswal

सूर्यकुमार यादव के रेटिंग पॉइंट्स में बड़ा नुकसान हुआ है। अब नम्बर एक से वह काफी पीछे हो गए हैं। हेड के कुल 844 रेटिंग पॉइंट्स हैं। सूर्यकुमार यादव के अंक काफी गिर गए हैं और वह 805 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। फिल साल्ट नम्बर तीन पर है और वह सूर्या के नजदीक हैं। उनके 797 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

यशस्वी जायसवाल को दो पायदान का लाभ हुआ है और वह अब जम्प मारते हुए चौथे स्थान पर काबिज हो गए हैं। पाक कप्तान बाबर आज़म नम्बर पांच पर खिसक गए हैं। बाबर और जायसवाल के बीच महज दो रेटिंग पॉइंट्स का फर्क है। जायसवाल के 757 और बाबर के 755 अंक हैं।

पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान छठे स्थान पर हैं। टॉप दस में भारत के तीन खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें तीसरा नाम रुतुराज गायकवाड़ है। वह आठवें स्थान पर हैं। नौवें और दसवें स्थान पर वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ी हैं। ब्रेंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स का नाम इनमें शामिल हैं।

टी20 में गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप दस में रवि बिश्नोई की वापसी हुई है, वह एकमात्र भारतीय टॉप दस में हैं और उनका दसवां स्थान है। रवि बिश्नोई को आठ स्थानों का फायदा हुआ है। नम्बर एक पर इंग्लैंड के आदिल राशिद बने हुए हैं। राशिद खान दूसरे और हसारंगा तीसरे स्थान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+