यशस्वी जायसवाल ने निकाली इंग्लैंड की हेकड़ी, ओवल में शानदार शतक जड़ बनाया अनोखा कीर्तिमान
India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने धांसू बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी। भारतीय टीम के लिए आकाश दीप और यशस्वी जायसवाल ने तिक्कत बैटिंग करते हुए रंग जमा दिया। जायसवाल ने धमाका करते हुए सैकड़ा जमा दिया।
जायसवाल ने तीसरे दिन लंच के बाद आकर अपना शतक पूरा कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका छठा सैकड़ा है। जायसवाल ने सुझबुझ से बैटिंग करते हुए कमजोर गेंदों को निशाना बनाया। अपने शतक के दौरान उनके बल्ले से कुल 11 चौके और 2 छक्के आए।

जायसवाल के शतक में खास बात यह रही कि उन्होंने गेंद को लेट खेलने का तरीका अपनाया। उनके शतक में 82 रन स्क्वेयर (विकेट के पीछे की दिशा में) आए। इससे पहले शतक में इतने रन पीछे की दिशा में किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं बनाए थे। अपने-आप में यह एक अनोखा रिकॉर्ड है।
India vs England: भारतीय टीम का कीर्तिमान
इसके साथ ही भारतीय टीम उन टीमों में शामिल हो गई है, जिन्होंने एक सीरीज में सबसे ज्यादा शतकीय पारियां खेली हैं। भारत की तरफ से इस सीरीज में कुल 12 शतक आए हैं। यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान जैसी टीमों ने भी किया है। हालांकि पिछले 20 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है। जिन भी टीमों ने यह आंकड़ा हासिल किया था, वह 2003/04 से पहले का है।
करुण नायर और गिल सस्ते में सिमटे
शतक जमाने के बाद यशस्वी जायसवाल ज्यादा देर तक नहीं टिके और 118 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले बने। तब तक वह टीम इंडिया को अच्छी स्थिति में पहुंचा चुके थे। पिछली पारी में फिफ्टी जड़ने वाले करुण नायर इस बार सस्ते में आउट हो गए, वह 17 रनों की पारी खेल पाए। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी खामोश रहा। वह महज 11 के निजी स्कोर पर आउट हुए।












Click it and Unblock the Notifications