IND vs ENG: इतिहास रचने को तैयार यशस्वी जायसवाल, 1 रन बनाते ही तोड़ देंगे कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

IND vs ENG, Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पांच टेस्ट मैच सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से खेलने वाली है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर एक बार फिर से युवा बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल पर सबकी नजर रहने वाली है। यशस्वी जायसवाल के लिए अब तक यह सीरीज कमाल का गुजरा है।

बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती चार मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 655 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

Yashasvi Jaiswal 1

कोहली को छोड़ देंगे पीछे

विराट कोहली ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मै की टेस्ट सीरीज में 655 रन बनाए थे। लेकिन यशस्वी जायसवाल ने यह करनामा सिर्फ चार मैचो में ही कर दिखाया है। जायसवाल के पास विराट कोहली से आगे निकलने का बेहतरीन मौका है। अगर यशस्वी जयसवाल पांचवें टेस्ट मैच में एक रन बना लेते हैं तो वह विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे।

लिस्ट में इन खिलाड़ियों का नाम

इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने साल 2016 में 655 रन बनाए थे। वहीं अब यशस्वी जयसवाल इस रिकॉर्ड्स को तोड़ने के बेहद करीब हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का नाम है। साल 2002 में एक टेस्ट सीरीज के दौरान राहुल द्रविड़ ने 602 रन बनाए थे। वहीं चौथे नंबर पर एक बार फिर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूद हैं। साल 2018 में विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 593 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+