अंडर-19 विश्व कप में भारत का मान बढ़ाने वाले यश ढुल ने दिल्ली के लिए किया डेब्यू, मेहनत के दम पर पाया ये मुकाम
IPL 2023: आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडिंयस के बीच खेला जा रहा है। आज के मैच में दिल्ली की ओर से युवा खिलाड़ी यश ढुल ने डेब्यू किया है। यश ने टीम इंडिया को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताया है।

IPL 2023, Delhi Capitals: दिल्ली के जिस युवा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप 2022 जीता था, आज उस बल्लेबाज को एक बड़ा मौका मिला है। हम बात कर रहे हैं उभरते स्टार खिलाड़ी यश ढुल की, जिन्हें आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम में डेब्यू कैप मिला है। दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर प्लेयर ईशांत शर्मा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान रहे यश ढुल को डेब्यू कैप दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू कर रहे यश ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जो संघर्ष किया है वो काबिले तारीफ है।
डेविड वॉर्नर की कप्तानी में यश को मिला डेब्यू करने का मौका
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने युवा खिलाड़ी यश ढुल को साल 2022 के आईपीएल में 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। पिछले सीजन में यश को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन इस बार दिल्ली के चौथे मैच में खिलाड़ी को शानदार मौका मिला है। यश के टी20 प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 8 मैचों में 72.60 का औसत और 131.52 की स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए हैं। यश की मेहनत का ही असर है जो उन्हें आज डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ी की कप्तानी में डेब्यू करने का मौका मिला है, इसके आलावा उन्हें आज रोहित शर्मा की अगुवाई वाली रिकॉर्ड टाइम विजेता मुंबई इंडियंस के सामने अपना प्रदर्शन दिखाने का भी मौका मिलेगा।
यश ने 11 साल की उम्र में रखा क्रिकेट की दुनिया में कदम
यश ढुल के क्रिकेट करियर की बात करें तो महज 11 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपने कदम रख दिए थे। यश को बाल भवन में स्कूलिंग के दौरान ही वहां की अकादमी में पहली बार मौका मिला, इसके बाद इस खिलाड़ी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। क्रिकेट के लिए यश का जुनून लोगों के सामने तब आया, जब उन्होंने पहली बार अंडर-14 टीम के खिलाफ मैच खेला, जिसमें उन्होंने नाबाद 125 रन बनाए, बस फिर क्या था परिजन भी समझ गए कि बेटे को किस दिशा में आगे बढ़ाना है। यहां से उनके परिवार ने हर कदम पर यश का साथ देना शुरू कर दिया। उनकी इस सफलता में उनकी मां का सबसे अधिक योगदान रहा है।
यश की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप
यश ने पूरी शिद्दत के साथ अपने क्रिकेट पर काम किया, और आगे बढ़ते गए। उन्होंने दिल्ली की अंडर-16, टीम का नेतृत्व किया। फिर एक दिन वो भी आया जब उन्हें अंडर-19 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है, और यश की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2022 में अंडर 19 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ।











Click it and Unblock the Notifications