IPL 2024: एक्शन, ड्रामा और ट्विस्ट से भरपूर रहा आखिरी ओवर, पांच छक्के खाने वाला गेंदबाज बना जीत का 'हीरो'

RCB IPL 2024 Playoff Spot: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों के लिए मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था। लेकिन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की यह लगातार छठी जीत रही।

आखिरी ओवर में पलटा मैच

आरसीबी की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल इस मैच के हीरो रहे। आखिरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में क्वालीफाई के लिए 17 रनों की जरूरत थी। यश दयाल की ओवर की पहली गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने 110 मीटर का जोरदार छक्का लगाया। ऐसा लग रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लेगी।

RCB IPL 2024 1

यश दयाल बने जीत के हीरो

लेकिन अगली गेंद पर दमदार वापसी करते हुए यश दयाल ने महेंद्र सिंह धोनी को कैच आउट कर दिया। ऐसे में अब चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए चार गेंद में 11 रनों की जरूरत थी। बल्लेबाजी करने आए शार्दुल ठाकुर तीसरी गेंद पर कुछ नहीं कर सके। वहीं चौथी गेंद पर सिंगल लेकर रविंद्र जडेजा को स्ट्राइक दे दिया। रविंद्र जडेजा पांचवी और छठी गेंद को खेलने में नाकाम रहे और इस तरह यश दयाल ने अपने आखिरी ओवर में सिर्फ सात रन दिए।

एक ओवर में दिए थे पांच छक्के

बता दें कि पिछले साल यश दयाल के एक ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने पांच छक्के जड़ दिए थे। जिसके बाद यश दयाल लंबे समय तक क्रिकेट से दूर हो गए थे। उस घटना के कारण वह डिप्रेशन में भी चले गए थे। लेकिन बेंगलुरु ने यश दयाल पर भरोसा जताया और मिनी ऑक्शन में उन्हें 5 करोड रुपये में अपने साथ जोड़ा। यश दयाल का यह सीजन उतार चढ़ाव से भरा रहा है। आरसीबी अब प्लेऑफ के लिए क्वालिफाइड कर चुकी है। आने वाले मुकाबले में आरसीबी की कोशिश इस जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

आखिरी ओवर रहा रोमांचक

इस मैच का आखिरी ओवर एक्शन ड्रामा और ट्वीट से भरा रहा। हर गेंद के बाद वहां मौजूद फैंस के चेहरे का एक्सप्रेशन भी बदल रहे थे। कभी मैच चेन्नई के पक्ष तो कभी आरसीबी के पक्ष में जा रहा था। हालांकि अंत में आरसीबी ने बाजी मारते हुए मुकाबले को सिर्फ जीता ही नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीता। आरसीबी को 18 से अधिक रनों से इस मुकाबले से जीतना था ताकि वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सके और आरसीबी ने ऐसा करने में कामयाब हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+