WTC Points Table: पाकिस्तान ने दिया भारत को बड़ा झटका, पलक झपकते ही अंक तालिका में गिराया
WTC Points Table: पाकिस्तान ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इस सीजन की शुरुआत धांसू अंदाज में की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर टेस्ट मैच में पाक ने जीत दर्ज कर अंक तालिका में लंबी छलांग लगा डाली। दक्षिण अफ्रीकी टीम को पाकिस्तान ने 93 रनों के अंतर से हरा दिया।
दक्षिण अफ्रीकी टीम को पाकिस्तान से 277 रनों का लक्ष्य मिला था। अफ्रीकी टीम महज 183 के स्कोर पर आउट हो गई। नोमान अली ने पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में 4 विकेट हासिल किये। पाकिस्तान की जीत का नुकसान टीम इंडिया को WTC की अंक तालिका में हुआ है।

पहली जीत से ही पाकिस्तानी टीम ने टॉप दो का सफर तय कर लिया। पहले स्थान पर अब भी ऑस्ट्रेलिया की टीम है और अब दूसरे स्थान पर पाकिस्तानी टीम ने कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया को एक स्थान का नुकसान हो गया है। भारतीय टीम से ऊपर तीन टीमें हैं।
WTC Points Table: भारत को बड़ा नुकसान
टीम इंडिया चौथे स्थान पर खिसकी है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर श्रीलंकाई टीम का नाम है। दरअसल जीत प्रतिशत के हिसाब से पाक टीम को अंक तालिका में दूसरा स्थान मिल गया। भारतीय टीम इस सीजन इंग्लैंड में पांच मैच खेलने के बाद भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच खेले हैं।
WTC Points Table: विंडीज के पास नहीं है कोई अंक
दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले मैच में हार के बाद अंक तालिका में जीरो अंक लेकर सातवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज आठवें और न्यूजीलैंड नौवें नम्बर पर है। न्यूजीलैंड की टीम ने इस सीजन अब तक कोई मैच नहीं खेला है, इस वजह से अंक तालिका में खाता नहीं खुला है।
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज में फ़िलहाल एक मुकाबला बचा हुआ है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को तालिका में फायदा होगा। पाकिस्तानी टीम की जीत के आसार है। हालांकि जीत मिलने पर भी पाकिस्तान के पास ऑस्ट्रेलिया से आगे जाकर टॉप स्थान कब्जाने का मौका नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications