WTC Points Table: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को अंक तालिका में पटका नीचे, किस स्थान पर पहुंची टीम इंडिया?
WTC Points Table: इंग्लैंड को भारत ने ओवल टेस्ट में रोमांचक अंदाज में पराजित करते हुए तहलका मचा दिया। मोहम्मद सिराज की धांसू गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने ओवल में 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो गई।
भारतीय टीम को इस जीत की वजह से अंक तालिका में काफी फायदा हुआ है। दूसरी तरफ मेजबान इंग्लैंड को नुकसान उठाना पड़ा है। इंग्लिश टीम ने 374 रनों का पीछा शानदार अंदाज में क्या था। ब्रूक और जो रूट ने शतकीय पारियां खेलकर जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए थे।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को नीचे धकेल दिया है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीसरे से चौथे स्थान पर धकेल दिया है। इंग्लैंड की टीम भारत से ऊपर थी लेकिन अब नीचे चली गई है। भारतीय टीम से आगे दो और टीमें हैं।
WTC Points Table: टॉप पर कौन
ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट चैम्पियनशिप के इस सीजन में अब तक 3 मैच खेलकर तीनों में जीत के साथ 100 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया का 100 फीसदी जीत प्रतिशत है। दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई टीम का नाम है। श्रीलंका ने 2 में से 1 मैच में जीत दर्ज की है और कुल 16 अंक है। जीत प्रतिशत 66.67 है।
WTC Points Table: टीम इंडिया की पोजीशन
भारतीय टीम ने 5 मैचों में 2 जीत के साथ 28 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत का जीत प्रतिशत 46.67 है। इंग्लैंड ने भी 5 मैचों में 2 जीत दर्ज करते हुए 26 अंक हासिल करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। पेनल्टी के कारण इंग्लैंड के दो अंक कट गए। इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 43.33 है।
तीन देशों ने नहीं खेला अब तक मैच
पांचवें स्थान पर बांग्लादेश की टीम है। छठे पर वेस्टइंडीज और सातवें स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है। पाकिस्तान आठवें और नौवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेला है।












Click it and Unblock the Notifications