WTC Points Table: फाइनल में कैसे पहुँच सकती है भारतीय टीम, इन टीमों को चटानी पड़ेगी धूल

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के दो सीजन में भारतीय टीम ने लगातार फाइनल में जगह बनाई लेकिन चैम्पियन बनने का मौका नहीं मिला। पहली बार न्यूजीलैंड से फाइनल में हार मिली और दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

तीसरे चक्र में भारतीय टीम की स्थिति अभी तक ठीक है। इस बार भी भारतीय टीम का प्रयास फाइनल में जाने का होगा। 2025 में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर टीम इंडिया ने पहले ही कब्जा जमा लिया है। अंतिम मैच जीतकर सीरीज 4-1 से जीतने का इरादा लेकर भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी।

indian team

तालिका की बात की जाए, तो फ़िलहाल न्यूजीलैंड ने इस पर कब्जा जमाया हुआ है। कीवी टीम पहले स्थान पर मौजूद है। दूसरे स्थान पर टीम इंडिया और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। इस समय देखा जाए तो इन तीनों टीमों के बीच फाइनल की जंग रहेगी।

इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद छह महीने तक टीम इंडिया के पास कोई टेस्ट मैच नहीं होगा। सितम्बर-अक्टूबर में बांग्लादेश की टीम भारत दौरे पर दो टेस्ट खेलेगी। इसके बाद कीवी टीम भारत दौरे पर तीन टेस्ट के लिए आएगी। भारतीय टीम को फाइनल में जाने के लिए इन दोनों के खिलाफ सीरीज जीतनी होगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका (WTC 2023-25 Points Table)

टीम मैच जीत हार ड्रॉ पॉइंट्स कटे कुल पॉइंट्स पॉइंट्स प्रतिशत
न्यूजीलैंड 4 3 1 0 0 36 75.00
भारत 8 5 2 1 -2 62 64.58
ऑस्ट्रेलिया 10 6 3 1 -10 66 55.00
बांग्लादेश 2 1 1 0 0 12 50.00
पाकिस्तान 5 2 3 0 -2 22 36.66
वेस्टइंडीज 4 1 2 1 0 16 33.33
दक्षिण अफ्रीका 4 1 3 0 0 12 25.00
इंग्लैंड 9 3 5 1 -19 21 19.44
श्रीलंका 2 0 2 0 0 0 00.00

अंत में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। नवम्बर से लेकर जनवरी तक 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया को वहां अच्छा करना होगा। इससे पहले घरेलू सीरीज में कोई कमी नहीं रखते हुए जीत दर्ज करने पर फाइनल में जाने की संभावना ज्यादा रहेगी। टीम इंडिया आगे जा सकती है लेकिन अन्य टीमों का प्रदर्शन भी इस दौरान काफी अहम रहेगा। अभी 1 साल बाकी है। इस दौरान तालिका में टीमों की पोजीशन ऊपर-नीचे भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+