WTC Points Table: अंकों में आगे और तालिका में नीचे, वेस्टइंडीज को हराने के बाद भी भारत की खराब स्थिति

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इस सीजन में भारत ने अपनी दूसरी सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को पटखनी देने का काम किया है। टीम इंडिया ने एक पारी और 140 रनों के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे अंक तालिका में भ बदलाव हुआ है।

भारतीय टीम को इस जीत से अंक तो मिले हैं लेकिन तालिका में टॉप दो पर अब भी अन्य टीमों का नाम है। भारतीय टीम के पास इस समय अंक तालिका में सर्वाधिक अंक हैं, इसके बावजूद नुकसान ही हुआ है।

wtc points table

भारत ने अब तक 6 मुकाबलों में 3 जीत और 2 हार के साथ 55.55 का पॉइंट प्रतिशत (PCT) हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने 3 मैच खेले हैं लेकिन एक भी जीत नहीं दर्ज कर सकी, जिस कारण वह तालिका में छठे और अंतिम स्थान पर है। तीसरे स्थान पर होने के बावजूद, शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने पॉइंट्स प्रतिशत में उछाल दर्ज किया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका से अब भी नीचे है।

ऑस्ट्रेलिया ने इस संस्करण में अब तक कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज करते हुए 100 अंक प्रतिशत हासिल करते हुए तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया है। श्रीलंका ने 2 मैच खेलकर एक जीता है और 66 से ज्यादा प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। भारत का तीसरा स्थान है। चौथे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का खाता नहीं खुला है। इन टीमों ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इस संस्करण में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है। सबसे बुरी स्थिति इस समय वेस्टइंडीज की है, 4 मैच खेलकर सभी में हार का सामना करना पड़ा है।

WTC Points Table (ताजा अंक तालिका )


क्रम टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक प्रतिशत
1
ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 0 36 100.00%
2
श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67%
3
भारत 6 3 2 1 40 55.56%
4
इंग्लैंड 5 2 2 1 26 43.33%
5
बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67%
6
वेस्टइंडीज 4 0 4 0 0 0.00%
7
न्यूज़ीलैंड 0 0 0 0 0 0.00%
8
पाकिस्तान 0 0 0 0 0 0.00%
9
दक्षिण अफ्रीका 0 0 0 0 0 0.00%
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+