WTC Final में रिजर्व डे भी बारिश से धुल जाए तो कौन होगा विजेता? जानें कौन सी टीम बनेगी चैम्पियन

WTC Final मैच में बारिश की स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व डे रखा गया है। मैच नहीं होने पर आईसीसी अपने नियमों के अनुसार विजेता की घोषणा करेगी।

The Oval

WTC FInal Reserve Day: पिछले महीने ही हमने एक बड़े टी20 लीग में रिजर्व डे में फाइनल होते हुए देखा था। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला गया था। मैच में मुख्य दिन बारिश का पूरा खलल देखने को मिला था। इसके बाद रिजर्व डे पर चेन्नई ने ख़िताब जीत लिया। (Photo: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से शुरू हो रहा है। इंग्लैंड के द ओवल में यह मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों की तरफ से जमकर तैयारी की जा रही है। इस मैच में भी रिजर्व डे है। मैच के छठे दिन को रिजर्व डे है। बारिश से अगर यह दिन धुलता है, तो क्या होगा?

WTC Final रिजर्व डे में बारिश आई तो क्या होगा?

पांच दिनों के समय में बारिश से खेल प्रभावित होने की स्थिति से बचने के लिए रिजर्व डे रखा गया है। यह छठा दिन है। इसके बाद भी अगर मैच के छठे दिन बारिश का प्रभाव रहता है और मैच नहीं होता है, तो संयुक्त विजेता का नियम है। इस स्थिति में दोनों ही टीमों को जॉइंट विनर घोषित किया जाएगा। यहाँ अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम का कोई मतलब नहीं है। ऑस्ट्रेलिया टॉप पर थी लेकिन जीत नहीं मिलेगी। फाइनल में आने के बाद दोनों टीमें बराबरी मानी जाती है।

हालांकि जून के महीने में इंग्लैंड में ज्यादा बारिश नहीं होती है लेकिन ऐसा भी नहीं कहा जा सकता कि मैच में कुछ नहीं होगा। इंग्लैंड का मौसम जल्दी बदल जाता है। बारिश भी हो जाती है और धूप भी खिल जाती है। इसी स्थिति के लिए मैच में रिजर्व डे रखा गया है।

इस मैच में दोनों ही टीमों में बराबरी की टक्कर दिखाई दे रही है। हाल ही में भारत में ऑस्ट्रेलियाई टीम खेलने के लिए आई थी। उस समय टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी। हालांकि इंग्लैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी होती है। ऐसे में भारत के लिए परेशानी हो सकती है। एक और खास बात यह भी है कि मुकाबला ड्यूक बॉल से खेला जाएगा। ड्यूक बॉल अन्य गेंदों की तुलना में ज्यादा स्विंग करती है। भारत में सिराज और शमी दोनों अच्छी स्विंग कराते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+