WTC Final: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच कितने बजे शुरू होगा फाइनल? कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला
WTC Final Timing and Live Streaming: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे चक्र का फाइनल मुकाबला बुधवार को शुरू होगा। इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है।
अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका पहले स्थान पर थी और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नम्बर पर रही, इस वजह से दोनों टीमों को फाइनल तक का सफर तय करने का मौका मिला। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इतिहास में फाइनल में जाने का मौका अब तक चार टीमों को मिला है। भारतीय टीम ने दो बार और ऑस्ट्रेलिया ने भी दो बार फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने एक-एक बार फाइनल में एंट्री की है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया एक-एक बार चैम्पियन बनी हैं।

ऑस्ट्रेलिया अगर इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है, तो लगातार दो टाइटल जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। पहले सीजन में न्यूजीलैंड ने फाइनल जीता था। भारतीय टीम को हार मिली थी। दूसरे फाइनल में फिर से भारत को हार का सामना करना पड़ा, ऑस्ट्रेलिया ने टाइटल अपने नाम किया था।
ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका WTC Final कितने बजे होगा
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक़ यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू हो जाएगा। इंग्लैंड की सरजमीं पर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह तीसरा फाइनल मुकाबला है।
ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका WTC Final कहां देखें
WTC फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा क्योंकि आईसीसी के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट अधिकार उनके पास हैं। इसके अलावा ओटीटी पर जियोहॉटस्टार पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम
सैम कॉन्स्टांस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, बीयू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमन
दक्षिण अफ्रीका टीम
एडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रयान रिक्ल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बवुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, कायल वेरेयन्ने (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, डैन पीटरसन, सेनुरन मुथुसामी, वियान मल्डर, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बोस्च।












Click it and Unblock the Notifications