WTC Final: हार को लेकर विराट कोहली का अनोखा बयान, गिल की आई प्रतिक्रिया

WTC Final: भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया। फाइनल में हारने के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम की आलोचना देखने को मिल रही है। फैन्स से लेकर विशेषज्ञ तक अपनी राय दे रहे हैं। इस बीच विराट कोहली की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। कोहली ने अपने अंदाज में रिएक्ट किया है।

विराट कोहली ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाला। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके अलावा शुभमन गिल ली तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। गिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट डाला है। गिल और कोहली ने काफी कम शब्दों में अपनी बात कही है।

Virat Kohli

कोहली ने प्रसिद्ध दार्शनिक लाओ टीजू को कोट किया और लिखा कि चुप्पी आपकी ताकत का सबसे बड़ा साधन है। कोहली ने टीम इंडिया की हो रही आलोचना पर चुप रहना सबसे बेहतर माना है। उन्होंने कम शब्दों में अपनी बात कह दी। उनका पोस्ट वायरल हो गया।

उनके अलावा शुभमन गिल ने भी एक पोस्ट डाला है। ट्विटर पर गिल की तरफ से प्रतिक्रिया में लिखा गया कि अभी खत्म नहीं हुए हैं। गिल ने राष्ट्रगान करते हुए टीम की एक फोटो भी इसके साथ पोस्ट की है। गिल ने भी अपनी बात काफी कम शब्दों में समझाने का प्रयास किया है।

गौरतलब है कि गिल को भारत की दूसरी पारी के दौरान गलत आउट दिया गया था। तीसरे अम्पायर ने गिल को आउट करार दिया था। इसके बाद गिल ने एक ट्वीट किया था। गिल ने अपने कैच की फोटो पोस्ट की कैमरन ग्रीन का हाथ जमीन से टच हो रहा था और गेंद भी नीचे थी।

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में लगातार दूसरी बार जगह बनाने में सफल रही लेकिन जीत दर्ज करने में विफल रही। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार हारी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 209 रनों के बड़े अंतर से पराजित करते हुए खिताबी जीत दर्ज कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+