WTC Final: 'हो जाओ सावधान इन दोनों से,' पोंटिंग ने 2 भारतीय खिलाड़ियों को बताया खतरनाक
भारतीय क्रिकेट टीम 7 जून को इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को सावधान किया है।

WTC Final लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले से पह;ले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की प्रतिक्रिया आई है। पोंटिंग ने अपनी टीम को चेताया है। उन्होंने कंगारुओं को एक अहम सलाह भी दी है।
आईसीसी रिव्यू में पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दो खिलाड़ियों के बारे में बात करती होगी। इन दोनों का नाम विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा है। भारतीय टीम में ये खिलाड़ी खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि विराट की बात तो वे करते होंगे और इसमें कोई शक ही नहीं है। उनके अलावा पुजारा की बात भी होती होगी।
पोंटिंग ने कहा कि पुजारा लम्बे समय से भारतीय टीम में एक कांटे की तरह है। ऑस्ट्रेलिया में वह इसी तरह रहे हैं और यह विकेट भी कुछ ऑस्ट्रेलिया की पिचों जैसी दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को कोहली और पुजारा का विकेट जल्दी लेना होगा। पोंटिंग ने कोहली की फॉर्म को ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा माना।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि कंगारू टीम जानती है कि पिछले कुछ सप्ताह से विराट कोहली अपने बेस्ट फॉर्म में दिख रहे हैं। कोहली ने मुझसे कहा था कि वह इस समय अपनी बेस्ट फॉर्म जैसा महसूस कर रहे हैं। इस टेस्ट मैच में कोहली की धाकड़ फॉर्म ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए बड़ी चुनौती है।
गौरतलब है कि विराट कोहली इस समय आईपीएल में बड़ा धमाका करके आए हैं। उनके बल्ले से वहां दो शतकीय पारियां देखने को मिली थी। हालांकि वह बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने में सफल रहे थे लेकिन आरसीबी की टीम प्लेऑफ़ में नहीं पहुंच पाई। आरसीबी ने निराश किया।
दूसरी तरफ एक और दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने लगातार काउंटी क्रिकेट खेला है और रन भी बनाये हैं। इस समय इंग्लिश परिस्थितियों को सबसे ज्यादा अगर किसी ने अडॉप्ट किया है, तो वह चेतेश्वर पुजारा ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications