WTC Final: ऑस्ट्रेलियाई टीम ड्रेसिंग रूम में जाकर वापस आई, अंपायर के फैसले से घटी अजीब घटना
WTC Final: मोहम्मद सिराज को अंपायर ने आउट दिया था, इसके बाद तीसरे अंपायर के पास मामला गया और वह नॉट आउट करार दिए गए।

WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे दिन कंगारुओं की स्थिति मजबूत हो गई। टीम इंडिया के ऊपर ऑस्ट्रेलियाई टीम को 173 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई। भारतीय टीम के हाथ से अब यह मैच फिसलता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव नहीं है।
तीसरे दिन के दूसरे सेशन में मैदान पर एक अजीब घटना भी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया की टीम के कुछ खिलाड़ी ड्रेसिंग के करीब जाकर वापस मैदान पर आये। उनको अंपायर के निर्णय की वजह से ऐसा करना पड़ा। कंगारू खिलाड़ी टीम इंडिया का अंतिम विकेट आउट मानकर चले गए थे। रिव्यू में यह नॉट आउट था।
सिराज अंतिम खिलाड़ी के रूप में खेलने के लिए आए थे। कैमरन ग्रीन की गेंद पर उनको पगबाधा आउट दिया गया। इसके बाद सिराज ने समय न गंवाते हुए रिव्यू के लिए कहा। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास से लबरेज थे और मैदान छोड़कर चलते बने। हालांकि सीमा रेखा के करीब जाकर वे रिव्यू देखने लगे।
इस बीच अंपायर रिव्यू में सामने आया कि पैड पर लगने से पहले ग्रीन की गेंद सिराज के बल्ले का किनारा लेकर गई थी। इसके बाद तुरंत मैदानों अम्पायर को अपना निर्णय बदलने के लिए कहा गया। इस तरह सिराज को नॉट आउट दिया गया और कंगारुओं को वापस फील्डिंग करने के लिए आना पड़ा। सोशल मीडिया पर उनके फोटो भी वायरल हुए।
ऑस्ट्रेलिया के 469 रनों के जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया की पहली पारी 296 के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई। भारतीय टीम के लिए अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर के बल्ले से भी फिफ्टी देखने को मिली। अन्य बल्लेबाजों में जडेजा अव्वल रहे। जडेजा के बल्ले से भी 48 रनों की पारी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये।












Click it and Unblock the Notifications