WTC Final: रोहित एंड टीम को ये परेशानी होगी, सुनील गावस्कर ने कर दिया बड़ा खुलासा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से खेला जाना है। टीम इंडिया अभ्यास में कड़ी मेहनत कर रही है।

Rohit and Gavaskar

WTC Final, Sunil Gavaskar: भारतीय खिलाड़ी अचानक सबसे छोटे प्रारूप से लम्बे प्रारूप की तरफ गये हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेलने के लिए टीम इंडिया अभी इंग्लैंड में है। इससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे थे। अब अचानक फ़ॉर्मेट में शिफ्ट हुआ है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि अचानक टी20 से टेस्ट क्रिकेट की तरफ शिफ्ट होना भारतीय टीम के लिए आसान कार्य नहीं होने वाला है। स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में गावस्कर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए टी20 से टेस्ट में आना चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि चेतेश्वर पुजारा ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंग्लिश परिस्थितियों में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। अन्य लोगों के लिए चुनौती रहेगी।

रहाणे को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इसे लेकर गावस्कर ने कहा कि अजिंक्य रहाणे को इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है और उन्होंने रन भी बनाये हैं। वह नम्बर पांच पर टीम इंडिया के लिए काफी अहम होने वाले हैं। मुझे लगता है कि रहाणे में अब भी काफी क्रिकेट बचा है। यह उनके लिए शानदार मौका है।

गावस्कर ने यह भी कहा कि मैं उम्मीद कर रहा हूं कि रहाणे अपने अनुभव के साथ इस मौके का लाभ उठाएँगे। वह इससे टीम इंडिया में वापस अपने लिए एक जगह भी बना लेंगे। गौरतलब है कि रहाणे को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने का मौका मिला था, उन्होंने वहां अपने बल्ले से धमाका कर दिया था।

भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए पहले रवाना हुए थे। इनमें विराट कोहली भी थे। राहुल द्रविड़ भी टीम के साथ गए थे। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के साथ रुकना पड़ा था। अब सभी खिलाड़ी वहां जा चुके हैं। अभ्यास के फोटो भी सामने आए हैं। 7 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+