WTC फाइनल के एक मैच के लिए धोनी रिटायरमेंट से बाहर आएंगे? रवि शास्त्री ने दिया इस पर बेबाक जवाब
क्या धोनी WTC फाइल में ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की बड़ी जगह खाली होने के बाद क्या इस अहम टूर्नामेंट में एक मुकाबले के लिए रिटायरमेंट से बाहर आएंगे? इस पर रवि शास्त्री ने क्या कहा है?

WTC Final 2023: बीसीसीआई ने जबसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) के लिए टीम इंडिया की घोषणा की है तब से अजिंक्य रहाणे का नाम काफी चर्चाओं में रहा है और रहाणे के चलते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम भी चर्चाओं में रहा है। दोनों खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से एक साथ खेल रहे हैं।
बताया गया है कि टीम इंडिया मैनेजमेंट और सिलेक्टरों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंडियन टीम स्क्वायड का चयन करने से पहले एक बार धोनी से इनपुट लिए थे। यह इनपुट रहाणे के बारे में थे जो निश्चित तौर पर धोनी ने पॉजिटिव ही दिए हैं, तभी रहाणे का सिलेक्शन हुआ है।
15 खिलाड़ियों की टीम में केएस भरत विकेटकीपर हैं क्योंकि ऋषभ पंत नहीं खेल रहे हैं। लेकिन एक मैच के लिए संभावना यह भी जताई जा रही है कि राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी देकर क्या टीम इंडिया अपनी बैटिंग ऑर्डर को मजबूत करेगी?
कुल मिलाकर ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग को लेकर जरूर सवाल है ऐसे में जब एक न्यूज एंकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर रवि शास्त्री से पूछा, "क्या हमें महेंद्र सिंह धोनी की ओर देखना चाहिए, अगर हम विकेटकीपर की ओर देख रहे हैं? वह खेलने के लिए फिट लग रहे हैं।"
इसके जवाब में शास्त्री कहते हैं, "बिल्कुल धोनी जिस तरह से विकेटकीपिंग कर रहे हैं, कई युवा विकेटकीपर उन्हें देखकर सीख रहे हैं।" लेकिन जब शास्त्री से पूछा गया कि क्या धोनी को वाकई में रिटायरमेंट से बाहर आना चाहिए ताकि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए खेल सकें? तो भारत के पूर्व हेड कोच का क्लियर जवाब था- "नहीं।"
शास्त्री ने कहा, "क्योंकि एक बार धोनी ने अपना दिमाग बना लिया तो वे उसको अब नहीं बदलेंगे। धोनी ने जब टेस्ट क्रिकेट छोड़ा तो एक या डेढ़ साल और खेल सकते थे। वे 100 टेस्ट मैच खेल सकते थे। उनको अच्छी विदाई मिल सकती थी। बड़ी भीड़ के सामने उनका स्वागत समारोह हो सकता था। उनकी बड़ी सेरेमनी हो सकती थी, प्रजेंटेशन बढ़िया हो सकती थी, वे अच्छी तरह से गुड बाय कह सकते थे, लेकिन धोनी यह सब चाहते ही नहीं थे। वे ऐसे हैं कि मैं जा रहा हूं, नया आदमी यह है तो उसको कप्तान बनने दो।"
धोनी ने कप्तानी छोड़कर विराट कोहली को कमान सौंप दी थी। इस समय माही 42 साल के हो चुके हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की लगातार कमान संभाल रहे हैं। इतना ही नहीं वे ना केवल विकेट के पीछे मुस्तैद हैं बल्कि बैटिंग मे नीचे आकर कुछ बढ़िया कैमियो भी कर जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications