WTC Final में अजिंक्य रहाणे खेल पाएंगे या नहीं? राहुल द्रविड़ ने दिया है एक बड़ा संकेत
WTC Final के लिए टीम में आने से पहले रहाणे ने आईपीएल में चेन्नई के लिए धमाका कर दिया था। इसके बाद उनको टेस्ट टीम में चुन लिया गया।

WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में अब एक दिन का समय बचा है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर हर कोई उत्सुक हैं। किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी और बाहर बैठने वाले खिलाड़ी कौन से होंगे। कोच राहुल द्रविड़ ने इसे लेकर बयान दिया है।
द्रविड़ ने अजिंक्य रहाणे की वापसी के बाद एक बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि सबसे पहले तो रहाणे का वापस आना अच्छा है। कुछ खिलाड़ियों के चोट की समस्या ने उनको टीम में वापस आने का मौका दिया। इस क्वालिटी का बल्लेबाज वापस आना अच्छा है।
द्रविड़ ने कहा कि रहाणे के पास काफी अनुभव है और ओवरसीज में वह रन भी बनाते हैं। इंग्लैंड में भी उन्होंने हमारे लिए कुछ शानदार पारियां खेली। इसके अलावा द्रविड़ ने स्लिप में रहाणे की कैचिंग को लेकर भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कैचिंग से वह टीम में अपना व्यक्तित्व दर्शाते हैं।
भारतीय कोच ने आगे कहा कि आपको एक मैच के बारे में नहीं सोचना चाहिए। कई बार टीम से बाहर होकर वापसी के बाद आप लम्बा खेलते हैं। जब तक आप प्रदर्शन करते हैं, खेलते जाते हैं। यह कहीं नहीं लिखा हुआ है कि आप सिर्फ एक ही मैच खेलेंगे। हालांकि यह एक मैच ही है लेकिन बड़े नजरिये से देखा जाए तो काफी क्रिकेट है।
हालांकि द्रविड़ ने रहाणे की कैचिंग और बैटिंग की तारीफ करते हुए एक हिंट दिया है कि वह टीम में शामिल हो सकते हैं। पूरी चीजें 7 जून को टॉस के समय ही साफ़ हो पाएंगी। रहाणे का अनुभव इस बड़े मैच में निश्चित रूप से टीम इंडिया के काम आने वाला है।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, इशान किशन।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव












Click it and Unblock the Notifications