WTC Final 2023: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने चुनी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट इलेवन, जडेजा की जगह अश्विन को चुना

WTC Final 2023: पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक स्पेशलिस्ट स्पिनर को चुना है। उन्होंने अपनी टीम में रवींद्र जडेजा की जगह रविचंद्रन अश्विन को जगह दी है।

WTC Final 2023

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस रोचक मुकाबले के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने दोनों टीमों की एक संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है।

पूर्व कप्तान ने जडेजा की जगह अश्विन को चुना
पूर्व कप्तान ने दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक स्पेशलिस्ट स्पिनर को चुना है। उन्होंने अपनी टीम में रविंद्र जडेजा की जगह रविचंद्रन अश्विन को जगह दी है। दरअसल, भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का सफलतापूर्वक बचाव किया, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने मिलकर 47 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन और टॉड मर्फी, दोनों स्पिनरों ने भी 36-36 विकेट चटकाए। लेकिन केवल एक स्पिनर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की संयुक्त टेस्ट इलेवन टीम में जगह बना सके।

हुसैन ने आईसीसी रिव्यू में बताया कि, 'अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल उपमहाद्वीप या भारत में होता, तो मैं जडेजा को नंबर 6 पर ले सकता था, लेकिन मैं नहीं लूंगा, क्योंकि यह इंग्लैंड में है।' उन्होंने कहा कि, 'मैं कैमरन ग्रीन के साथ एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के लिए जा रहा हूं। यही मैं अपने ऑलराउंडर के रूप में चाहता हूं। मेरे स्पिन गेंदबाज आठवें नंबर पर रवि अश्विन होंगे और वह जाहिर तौर पर नंबर 8 पर बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, (पैट) कमिंस नौ पर, आसान विकल्प हैं। (मिशेल) स्टार्क 10वें नंबर पर खेलेंगे और फिर मोहम्मद शमी। अगर जसप्रीत (बुमराह) चोटिल नहीं होते, तो मैं निश्चित रूप से उन्हें अपनी टीम में शामिल करता, इसलिए मैं शमी को प्लेइंग 11 में शामिल कर रहा हूं।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'रोहित शर्मा मेरी टीम के कप्तान होंगे। मुझे उनकी कप्तानी का अदांज काफी पसंद आता है। मैं शुभमन गिल को शामिल करना चाहता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अभी उनके लिए मेरी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना थोड़ा जल्दी है, इसलिए मैं बल्लेबाजी की शुरुआत करने के लिए उस्मान ख्वाजा के साथ जा रहा हूं, फिर मार्नस लाबूशेन, स्टीव स्मिथ और विराट कोहली तीन, चार, पांच पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।'

ये भी पढ़ें- WTC फाइनल के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान, कार्तिक, रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर के साथ इन दिग्गजों का नाम

नासिर हुसैन की भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट इलेवन टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और मोहम्मद शमी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+