WTC Final: केएस भरत ने किया बड़ा खुलासा, बताया कि फाइनल के लिए धोनी ने उनको क्या सलाह दी

WTC Final: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने धोनी के साथ हुई मुलाक़ात और बातचीत का जिक्र किया है। धोनी से उनको टिप्स भी मिले हैं।

KS Bharat and MSD

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय टीम निश्चित रूप से ऋषभ पन्त को मिस करेगी। पन्त का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में अच्छा रहा है। उनकी अनुपस्थिति में भारतीय टीम के पास केएस भरत और इशान किशन के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

केएस भरत ने इंग्लैंड जाने से पहले महेंद्र सिंह धोनी से बात की थी और उन्होंने कुछ टिप्स भी भरत को दिए। इस बारे में भरत ने खुलासा किया है। भरत ने आईसीसी से बातचीत में कहा कि धोनी ने अपने अनुभव बताये और यह भी समझाया कि इंग्लैंड में एक विकेटकीपर के लिए कौन सी चीज काम करेगी।

भरत ने कहा कि धोनी के साथ बातचीत काफी अच्छी रही थी और उनसे मुझे बहुत जानकारियां भी प्राप्त हुईं। धोनी जागरूकता के लिए सबसे अच्छे उदाहरण हैं। गौरतलब है कि धोनी को इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव है। उसी को उन्होंने केएस भरत के साथ बांटा।

आईपीएल के दौरान भरत की मुलाकत धोनी से हुई और उन्होंने इंग्लैंड दौरे के लिए उनको कुछ टिप्स दिए। इंग्लैंड के मौसम में विकेटकीपर को भी कई चीजों का ध्यान रखना होता है। बतौर कीपर धोनी ने उन सभी चीजों को अनुभव किया है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में केएस भरत और इशान किशन में से किसी एक को ही शामिल किया जाएगा। केएस भरत का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है क्योंकि वह पहले भी टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। भारत में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेली थी।

इंग्लैंड के द ओवल में फाइनल मैच की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने जमकर अभ्यास भी किया है। देखना होगा कि मैदान पर कौन सी टीम बाजी मारते हुए चैम्पियन बनती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+