Explained: कैसे भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में WTC फाइनल की टक्कर, दक्षिण अफ्रीका ने कटा लिया है टिकट

WTC Final: पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में पराजित करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में प्रवेश कर लिया है। दोनों टीमों के बीच धांसू मैच देखने को मिला और इसमें दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज कर ली। पहली बार अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट की सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में चल रहा है और इसका अंतिम दिन बाकी है। इसके बाद सिडनी में अंतिम मुकाबला खेला जाना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही मौजूदा सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज के बाद श्रीलंका जाएगी।

wtc final

भारतीय टीम के पास वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने का मौका है और इसका समीकरण अहम है। भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 3-1 से पराजित कर देती है, तो फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। इसके अलावा 2-1 से जीत दर्ज करने पर ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में 1-0 से जीत दर्ज करनी होगी।

टीम इंडिया कैसे जा सकती है WTC Final

इसके अलावा भारत की 2-1 से जीत के बाद श्रीलंका में सीरीज 1-1 की बराबरी या 0-0 पर समाप्त होती है, तो टीम इंडिया फाइनल में पहुँच जाएगी। अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 2-2 से समाप्त होती है, तो श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मामला 0-0 अथवा श्रीलंकाई टीम को 1-0 से जीत मिलने पर टीम इंडिया का काम बन जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के लिए WTC Final का समीकरण

भारत को 3-1 से हराकर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में जा सकती है। अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया 2-1 से हराए, तो श्रीलंका के खिलाफ 1-1 हो अथवा श्रीलंका की टीम 1-0 से जीत दर्ज करे। अगर भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज 2-2 पर समाप्त हो, तो श्रीलंका में उनको 2-0 से जीतना होगा। श्रीलंका में सीरीज 1-1 रहेगी, तब भी काम चल जाएगा। अगर भारत 2-1 से सीरीज जीत ले, तो श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से जीतना होगा।

श्रीलंका भी है दौड़ में शामिल

श्रीलंका के लिए भी यहाँ एक समीकरण है। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को 2-1 से हरा देती है और श्रीलंकाई टीम अपने देश में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से पराजित करे, तो काम बन सकता है। इस स्थिति में श्रीलंकाई टीम आगे जा सकती है। इस तरह तीनों टीमों के लिए विकल्प खुले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+