WTC Final: फाइनल मैच से पहले डेविड वॉर्नर का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा
डेविड वॉर्नर ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बयान दिया है। वह इससे पहले भी बता चुके हैं कि सफेद गेंद क्रिकेट में कब तक खेलने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ वह इंग्लैंड में हैं।

WTC Final, David Warner: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से खेला जाना है। डेविड वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर को विराम देने से सम्बंधित बयान दिया है। वॉर्नर ने बताया है कि वह टेस्ट प्रारूप को अलविदा कब तक कहने वाले हैं।
वॉर्नर की इच्छा है कि वह अपने टेस्ट करियर को घर में समाप्त करे। इंग्लैंड में पत्रकारों से बातचीत में वॉर्नर ने कहा कि मैं पाकिस्तान के खिलाफ जनवरी में अपने घर सिडनी में अंतिम टेस्ट खेलना चाहता हूं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों से खुद को अलग रखते हुए अंतिम मैच खेलना चाहते हैं। इसके अलावा वह सफेद गेंद क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे।
वॉर्नर ने यह भी कहा कि आपको रन बनाना जारी रखना चाहिए। मैंने हमेशा से कहा है कि 2024 में होने वाला वर्ल्ड कप में मेरे करियर का अंतिम गेम होगा। इस बयान से यह भी साफ हो जाता है कि वॉर्नर सफेद गेंद क्रिकेट में कब तक खेलने वाले हैं।
वॉर्नर इस समय इंग्लैंड में हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत के खिलाफ खेलेंगे। इसके बाद वह एशेज भी खेलेंगे। उनका कहना है कि अगर यहां रन बनाने में सफल रहता हूं, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलूँगा। उन्होंने कहा कि मैं वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और एशेज के बाद पाकिस्तान सीरीज तक जाता हूं, तो मेरे टेस्ट करियर का अंत वहां हो जाएगा।
इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल सहित कल 6 मुकाबले खेलने वाली है। वॉर्नर का कहना है कि वह गारंटी से नहीं कह सकते कि प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की है। उन्होंने कहा कि मुझे बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ना होगा।
गौरतलब है कि इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ एक मैच खेलने के बाद एशेज सीरीज में भी पांच मुकाबले खेलने वाली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में ट्रेविस हेड ने भी बतौर ओपनर अच्छा किया है। ऐसे में वॉर्नर की जगह पर तलवार लटक रही है।












Click it and Unblock the Notifications