WTC Final: तीन खिलाड़ी जो केएल राहुल को कर सकते हैं रिप्लेस, एक ने खेलें हैं 21 टेस्ट मैच

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कौन से खिलाड़ी केएल राहुल को रिप्लेस कर सकते हैं। कई बड़े बड़े खिलाड़ियों की चोट के बीच यह टीम इंडिया के मैनेजमेंट के लिए एक और नई चुनौती है।

kl rahul in test

KL Rahul Replacement for WTC Final: केएल राहुल आईपीएल में आरसीबी और एलएसजी के मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए। चोट इतनी बढ़ गई कि उन्हें न केवल आईपीएल से बाहर होना पड़ेगा बल्कि अपनी जांघ की सर्जरी भी करानी होगी। इसके चलते वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर रहेंगे।

यह टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि केएल राहुल को विकेट कीपिंग के संभावित विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा था। हालांकि टीम के नियमित विकेटकीपर केएस भरत ही इंग्लिश कंडीशन में कीपिंग की पहली पसंद है पर फिर भी राहुल के ऑलराउंड रोल का ना होना अब टीम इंडिया के लिए झटका है। आइए देखते हैं वह तीन खिलाड़ी कौन है जो राहुल की जगह ले सकते हैं-

1. मयंक अग्रवाल- अग्रवाल ने मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच खेला था। ये खिलाड़ी तकनीकी तौर पर काफी मजबूत है और उन्होंने रणजी ट्रॉफी के 2022 में 13 पारियों में 82.50 की औसत से 990 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्हें 21 टेस्ट मैचों का अनुभव भी है जो मजबूत कंगारू पेस बैटरी का सामना करने में उनकी मदद करेगा।

2. सरफराज खान- सरफराज को लेकर भी सोचा जा सकता है जिन्होंने 2022 में 92.6 के औसत से 556 रन बनाए थे। उन्हें भारत के घरेलू क्रिकेट का ब्रैडमैन भी कहा जाता है। रणजी ट्रॉफी में 2019 से दाएं हाथ का यह खिलाड़ी गजब की फॉर्म में है। उनका फर्स्ट क्लास एवरेज 79.5 का है जो केवल डॉन ब्रैडमैन सूर्यकुमार यादव से ही पीछे है।

3. सूर्यकुमार यादव ने 2022 23 सीजन में रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए रेड बॉल क्रिकेट की फॉर्म को हासिल किया था लेकिन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इसे जारी नहीं रख सके। इसके बाद श्रेयस अय्यर की भी वापसी हुई थी जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में सूर्यकुमार को रिप्लेस कर दिया था।

सूर्यकुमार फिर सफेद गेंद क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझते रहे और अब आईपीएल में भी उन्होंने शुरुआती तौर पर संघर्ष किया लेकिन उनकी हालिया फॉर्म फिर अच्छी दिखाई दे रही है जहां उन्होंने पिछली चार पारियों में तीन बार अर्धशतक लगाए हैं। बताया जा रहा है कि उनको अपना यूके वीजा रेडी रखने के लिए भी कहा गया है। ऐसे में सूर्य कुमार भी मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल की भरपाई करने के लिए एक विकल्प के तौर पर उभरते हैं।

WTC Final के लिए भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+