क्या अंपायर के फैसले पर सार्वजनिक तौर पर 'असंतोष' जताने के लिए शुभमन गिल पर लगेगा जुर्माना?
WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में अपने आउट होने के तरीके को लेकर शुभमन गिल ने जो सोशल मीडिया पोस्ट की है, क्या उन्हें इसके लिए क्या उनके खिलाफ इसके लिए कोई एक्शन लिया जा सकता है?
IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान अपने आउट होने के तरीके पर असंतोष प्रकट किया है। गिल का कैच कैमरन ग्रीन ने पकड़ा जिस पर काफी विवाद हो रहा है।
ये कैच कई एंगल से देखने के बाद थर्ड अंपायर ने ठीक पाया और बल्लेबाज को नॉट आउट दे दिया। इस पर गिल हैरान थे और मैदान छोड़ते वक्त उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी।

मैच के बाद गिल ने सोशल मीडिया पर कैच का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें ग्रीन के हाथ में मौजूद गेंद जमीन से टच करती हुई दिखाई दे रही है। गिल ने हालांकि अंपायर के खिलाफ शब्द नहीं लिखे लेकिन जो इमोजी उन्होंने कैप्शन में लगाई, वह अंपायर के फैसले के लिए गिल के असंतोष को प्रकट कर रही थी।
सवाल ये है क्या गिल के ऊपर अब सार्वजनिक तौर पर अंपायर के फैसले के खिलाफ असंतोष प्रकट करने के लिए कोई एक्शन लिया जा सकता है? क्रिकेट के नियम साफ कहते हैं कि अंपायर के फैसले पर आप इस तरह से असंतोष प्रकट नहीं कर सकते।
नियम 42.2.1 के तहत अगर कोई खिलाड़ी अंपायर के फैसले के खिलाफ शब्दों या एक्शन से असंतोष प्रकट करता है तो ये लेवल 1 का अपराध माना जाएगा।
नियम 42.3.1 के तहत कोई खिलाड़ी काफी गंभीरता के साथ अंपायर के फैसले के खिलाफ शब्दों या एक्शन से असंतोष प्रकट करता है तो ये लेवल 2 का अपराध माना जाएगा।
अब गिल ने मैदान पर तो ऐसा कुछ नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर वे 'चुपचाप' असंतोष प्रकट कर चुके हैं। अब ये मैच अधिकारियों के विवेक पर निर्भर करता है कि वे गिल को लेवल 1 का दोषी मानते हैं या नहीं।
लेवल 1 के अपराध के तहत अंपायर टीम के कप्तान को बता सकता है कि ऐसा अपराध हुआ है। अंपायर पूरी टीम को पहली और अंतिम चेतावनी भी दे सकता है जो पूरे मैच के दौरान लागू रहेगी। अगर आगे भी ऐसा अपराध होता है विपक्षी टीम को 5 रन पेनाल्टी (42.2.2.4) के लिए दिए जा सकते हैं।
नियम (42.2.2.6) साफ कहता है कि मैच के बाद अंपायर संबंधित टीम के अधिकारियों और मैच आयोजकों को अपराध की घटना के बारे में सूचित कर सकते हैं, जो अपराध करने वाले खिलाड़ी पर आगे एक्शन ले सकते हैं। यानी अगर मैच अधिकारी गिल की पोस्ट को गलत पाते हैं तो वे मैच के बाद उन पर एक्शन ले सकते हैं।
आईपीएल 2023 में अश्विन पर लगा था जुर्माना
आईपीएल में भी अश्विन ने सार्वजनिक तौर पर अंपायर के फैसलों की आलोचना की थी। उन्होंने ये आलोचना बयान के जरिए की थी जिसके चलते उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। तब अश्विन को आईपीएल कोड ऑफ कंडेक्ट के तहत लेवल 1 का अपराधी पाया गया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications