WTC Final मैच ड्रॉ होने पर क्या होगा? जानें इस स्थिति में आईसीसी किस टीम को ट्रॉफी देगी
WTC Final मुकाबला ड्रॉ होने की स्थिति के लिए भी आईसीसी का नियम है। इस नियम के अनुसार ही कोई फैसला लिया जाएगा।

WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच लन्दन के ओवल में 7 जून से शुरू होना है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस मुकाबले को लेकर जमकर तैयारी कर रहे हैं। एक दिन का समय इस मैच में बचा है। अटकलें और कयासों का दौर भी चल रहा है।
पिछले संस्करण में भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में मैच खेला गया था। कीवी टीम ने इस मैच में जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। बारिश होने की स्थिति से निपटने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में रिजर्व डे भी रखा गया है। 12 जून का दिन रिजर्व डे है। इसके अलावा एक सवाल ड्रॉ को लेकर भी है कि नतीजा नहीं आने पर क्या होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final ड्रॉ हुआ तो?
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला अगर ड्रॉ होता है, तो एक टीम विजयी नहीं होगी। दोनों टीमों को ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का मौका मिलेगा। दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी शेयर की जाएगी। आईसीसी के नियमों के अनुसार ड्रॉ की स्थिति में दोनों टीमों को जॉइंट विनर घोषित किया जाएगा।
रिजर्व डे में बारिश आती है तब क्या?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच बारिश से प्रभावित होता है, तो इसके लिए 12 जून को रिजर्व डे रखा गया है। छठे दिन भी मैच समाप्त किया जा सकता है। हालांकि छठे दिन भी अगर बारिश आती है, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।
WTC FInal के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, इशान किशन।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव
ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (कीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (कीपर), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेलस्टार्क , डेविड वार्नर, माइकल नेसर।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिचेल मार्श और मैट रेनशॉ












Click it and Unblock the Notifications