WTC Final 2023: शुभमन गिल के कैच पर कैमरन ग्रीन ने तोड़ी अपनी चुप्पी, कैच क्लीन था या नहीं?

WTC Final in Hindi: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पिनशिप फाइनल के चौथे दिन शुभमन गिल का कैच लेने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

WTC Final Shubman Gill Catch: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन शुभमन गिल का कैच लेने के चलते काफी चर्चाओं में है। क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस का एक बड़ा खेमा मानता है कि यह विवादित कैच था जो सही ढंग से नहीं लिया गया।

कई रीप्ले देखने के बाद लगता है कि कैच में शक की गुंजाइश बनी रहती है और 'बेनिफिट आफ डाउट' बल्लेबाज को मिलना चाहिए था। शुभमन ने भी इस कैच का एक स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया, जिसमें दिखाया है कि गेंद कैसे जमीन को छू रही है।

Cameron Green

लेकिन कैमरन ग्रीन इन सब चीजों से इत्तेफाक नहीं रखते और उन्होंने माना है कि जब कैच पकड़ा गया, तब निश्चित तौर पर ऐसा ही लगा था कि कैच क्लीन तरीके से लपक लिया गया है। ग्रीन काफी लंबे कद के खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने बाई और डाइव लगाते हुए कैप लपका।

ग्रीन ने मैच के बाद कहा कि, उस वक्त वाकई में ऐसा लगा कि मैंने कैच किया है। मुझे लगता है उस पल की गर्मी में ये मुझे बिल्कुल क्लीन कैच लगा था। इसलिए मैंने गेंद को हवा में उछाल दिया और शक की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही थी। फिर उसको अंपायर के लिए भेज दिया गया और उन्होंने कैच लेने पर सहमति भी जताई।

ग्रीन कहते हैं कि उन्होंने अपने जूनियर क्रिकेट में भी स्लिप फील्डिंग की है और कैचों को करते हुए ही वे बड़े हुए हैं। ग्रीन अपने आप को कैच लेने के लिए बहुत अच्छा फिल्डर मानते हैं। जब पहली पारी में उनसे एक आसान कैच छूटा था तो वह निराश थे, लेकिन अब उन्होंने एक बढ़िया कैच लपक कर उसका हिसाब चुकता कर दिया है।

जहां तक मुकाबले की बात है तो भारत के लिए यह विकेट काफी नाजुक था क्योंकि गिल जिस तेजी से रन बनाते हैं, वह वह बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो चुकी पिच पर बढ़िया शुरुआत दे सकते थे। फिलहाल भारत को 5वें दिन बहुत बड़ा झटका लग चुका है। कोहली और जडेजा के जल्द आउट होने से अब जीत की उम्मीद नहीं बची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+