WTC Final की टीम, जहां रहाणे की एंट्री से आया ट्विस्ट, अक्षर हैं 'बल्लेबाज', भरत पर खुला है जोखिम भरा विकल्प

WTC Final 2023: क्या कहती है वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की ये टीम, जहां रहाणे की वापसी ने बैटिंग ऑर्डर में डाला ट्विस्ट, अक्षर पटेल हैं बल्लेबाज और केएस भरत पर लिया जा सकता है एक जोखिम भरा साहसिक फैसला।

WTC Final

WTC Final Team India: बीसीसीआई ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम को घोषित कर दिया है। फाइनल मुकाबला इस साल 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेला जाएगा।

स्पिनरों पर भी पूरा फोकस- टीम पर नजर डालें तो भारत ने अपने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को बैक किया है। इंग्लैंड में स्विंग और सीम फ्रेंडली विकेट मिलते हैं तो माना जा रहा था कि स्पिनर शायद कम रोल निभाएंगे लेकिन टीम में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को बरकरार रखा है।

अक्षर की बैटिंग ने दिलाई जगह- इन तीनों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की अंतिम घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। जडेजा और अश्विन ने 47 विकेट लिए थे तो अक्षर पटेल ने 88 की औसत से 264 रन बनाए थे। ये बताता है कि पटेल को बल्लेबाजी के नजरिए से ज्यादा जगह मिली है। पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 की औसत ओर से 3 ही विकेट ले पाए थे।

तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज शामिल है। शमी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट लिए थे। उनको पिछले WTC फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का अनुभव है।

सिराज ने भी 2021-22 में इंग्लैंड में खेले गए पांच टेस्ट मैचों में 18 विकेट लिए थे। जिसने इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए उनको ऑटोमेटिक दावेदार बना दिया है। उमेश यादव ने भी हाल में अच्छी फॉर्म दिखाई थी।

Recommended Video

    WTC Final 2023: Team India का हुआ ऐलान, Australia को टक्कर देंगे ये धुरंधर | वनइंडिया हिंदी

    तेज गेंदबाजी में वैरिएशन को तवज्जो- लेकिन ये तीनों दाए हाथ के तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट फाइनल के लिए अगर जयदेव उनादकट की बाए हाथ की गेंदबाजी के जरिए बॉलिंग अटैक में वैरिएशन डालना चाहे तो ताज्जुब नहीं होगा। जयदेव हर लिहाज से एक बढ़िया टेस्ट गेंदबाज हैं।

    स्काई को टाटा- वहीं सूर्यकमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रभावित करने में नाकाम रहे थे तो सफेद गेंद के इस सितारे को रेड बॉल से फिलहाल हटा दिया गया है। इस स्क्वॉड में सबसे ज्यादा बात करने वाला नाम अंजिक्य रहाणे हैं जिन्होंने अंतिम टेस्ट मैच पिछले साल जनवरी में खेला था।

    रहाणे की एंट्री से बैटिंग ऑर्डर में आएगा ट्विस्ट- तब रहाणे और पुजारा इस तरह से ड्रॉप किए गए थे कि उनके करियर का समापन ही माना जाने लगा था लेकिन आज दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी डब्लूटीसी फाइनल जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में शामिल हैं। यह बताता है कि क्रिकेट में आपको हमेशा अपनी मेहनत और लगन पर ध्यान देना चाहिए। उम्र और फॉर्म जैसी बातें छोड़ देनी चाहिए।

    हालांकि देखना होगा रहाणे को जगह मिलती है या नहीं क्योंकि पहले से ही काफी बल्लेबाजी मौजूद है। अगर रहाणे को जगह देनी है तो केएल राहुल को बाहर बैठना होगा। फिर रोहित शर्मा की ओपनिंग साझेदार शुभमन गिल होंगे।

    गिल की फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट रोहित के जोड़ीदार के तौर पर गिल और राहुल में किसी एक को लेने के लिए ज्यादा माथापच्ची नहीं करना चाहेगा। अगर टीम मैनेजमेंट गिल और राहुल दोनों को खिलाना चाहता है तो रहाणे का काम केवल मैदान में ड्रिंक लाने का रह जाएगा।

    एक जोखिम भरा फैसला लेने का भी विकल्प- एक फैसला यह भी होना चाहिए क्या भारत इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अपनी बैटिंग को मजबूत करने के लिए केएस भरत जैसे अपेक्षाकृत कमजोर बल्लेबाज को बाहर बैठाकर केएल राहुल से कीपिंग कराए और केएल के साथ गिल को भी जगह दे।

    लेकिन इंग्लैंड की परिस्थितियों में विकेटकीपिंग के मुश्किल हालातों को देखते हुए शायद ही टीम इंडिया यह फैसला लेना चाहेगी। लेकिन इस नजरिए पर भी नजर बनी रहेगी। इन सब चीजों के बाद अगला सवाल है- टीम इंडिया के बैटिंग क्रम में नंबर 6 पर कौन उतरेगा?

    बैटिंग की जा सकती है मजबूत- पिछली बार जडेजा बॉर्डर गावस्कर सीरीज में नंबर 6 पर उतरे थे लेकिन उन्होंने 5 मैचों में 27 की औसत से केवल 135 रन बनाए थे। इंग्लिश कंडीशन में इस बात की संभावनाएं हैं कि जडेजा और केस भरत जैसे बल्लेबाजों को एक और स्थान नीचे बैटिंग के लिए भेजा जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+