Kohli vs Smith Stats: विराट कोहली- स्टीव स्मिथ में असली चैंपियन कौन? जानिए क्या कहते हैं इंग्लैंड के आंकड़े
Steve Smith vs Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की बल्लेबाजी की हमेशा से ही तुलना होती रही है।

WTC final 2023, IND vs AUS Steve Smith vs Virat Kohli: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। दोनों टीमों की तैयारी ने इस मैच के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश इस मैच को जीतकर आईसीसी का खिताब अपने नाम करने की होगी।
कोहली-स्मिथ में लड़ाई: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से बल्ले से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड भी टेस्ट में शानदार रहा है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें रहेगी। दोनों में से जिस खिलाड़ी का बल्ला हल्ला बोलेगा, उसकी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
इंग्लैंड में कैसा है रिकॉर्ड: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। विराट कोहली और स्टीव स्मिथ दोनों का ही रिकॉर्ड इंग्लैंड में अच्छा रहा है। लेकिन स्मिथ बल्लेबाजी में कोहली पर भारी पड़ते नजर आए हैं। कोहली ने इंग्लैंड में टेस्ट की 31 पारियों में 33.32 की औसत से 1033 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और पांच अर्धशतक भी जड़ा है।
स्मिथ का रिकॉर्ड बेहतर: इंग्लैंड की पिचों पर विराट कोहली से बहतर स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड रहा है। स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड में 30 पारियों में 59.55 के बेहतरीन औसत से 1727 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 7 अर्धशतक निकला है। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में विराट कोहली की तुलना में स्मिथ बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
ऐसा रहा है दोनों का करियर: दोनों ही खिलाड़ी के पूरे टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली ने अब तक 108 मैचों में 48.93 की औसत से 8416 रन बनाए हैं। इनमें 28 अर्धशतक और 28 शतक शामिल हैं। जबकि स्टीव स्मिथ ने कुल 96 टेस्ट में 59.81 की औसत से 8792 रन बनाए हैं। इनमें 37 अर्धशतक और 30 शतक शामिल हैं। ओवरऑल भी स्मिथ का रिकॉर्ड टेस्ट में कोहली से बेहतर है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल मैच में कौन बाजी मारता है।












Click it and Unblock the Notifications