शुभमन गिल के रिएक्शन से इंटरनेट पर आया भूचाल, विवादित ढंग से आउट होने के बाद शेयर की ग्रीन के कैच की पोस्ट

IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में शुभमन गिल ने अपने आउट होने के विवादास्पद ढंग के बाद सोशल मीडिया पर ऐसा रिएक्शन दिया है जिसने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया है।

Shubman Gill Controversial Catch: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) मुकाबला आज अपने निर्णायक दिन पर पहुंच चुका है जब भारतीय टीम को 444 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 280 रनों की और दरकार है।

इससे पहले इस मुकाबले का तीसरा दिन शुभमन गिल के विवादास्पद तरीके से आउट होने के कारण बड़ा चर्चित रहा। गिल गली में कैमरन ग्रीन के हाथों लपके गए और थर्ड अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने काफी जांच पड़ताल करने के बाद गिल को आउट करार दिया।

 Shubman Gills reaction

इसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया क्योंकि रिप्लाई में देखने से लग रहा था कि गेंद शायद जमीन को छू गई है। ऐसे में फैंस और पूर्व क्रिकेटरों का बहुत बड़ा खेमा गिल के सपोर्ट में आया और भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हुए अन्याय को महसूस करने लगा।

उस समय रोहित शर्मा गिल के जोड़ीदार थे, और जब युवा भारतीय बल्लेबाज को थर्ड अंपायर ने आउट दिया तो उसने झुंझलाहट में अपना सिर भी हिलाया। अब गिल ने इंस्टाग्राम और टि्वटर दोनों सोशल मीडिया पर इस मामले पर अपनी व्यक्तिगत राय रखी है।

गिल ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कैमरान ग्रीन द्वारा लपके गए अपने कैच का स्क्रीनशॉट जरूर शेयर किया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कैसे गेंद पहले जमीन को छू चुकी थी और ग्रीन की उंगलियां गेंद के नीचे नहीं थी। इसने गिल की 19 गेंदों पर 18 रनों की पारी का अंत कर दिया।

गिल ने इस पोस्ट पर कैप्शन के तौर पर दो मैग्नीफाई ग्लास और एक माथा पकड़ती हुई इमोजी पोस्ट की है। निश्चित तौर पर शुभमन गिल आउट होने के तरीके से बिल्कुल भी खुश नहीं है, और उन्होंने अपना विरोध जताया है।

टी-टाइम के आसपास हुआ यह मामला तब घटित हुआ जब स्कॉट बोलैंड ने गिल के ऑफ स्टंप से थोड़ी बाहर गेंद की, जिसने बल्लेबाज के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप और गली के बीच में कैच निकाला, जिसे ग्रीन ने वर्ल्ड क्लास एफर्ट के जरिए पूरा करने का प्रयास किया।

मैदानी अंपायर ने इसको टीवी ऑफिशियल की ओर भेजने का फैसला किया और टीवी अंपायर ने बल्लेबाज के पक्ष में ज्यादा सबूत ना पाकर गिल को आउट करार दे दिया।

फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच 71 रनों की साझेदारी के चलते मैच में बनी हुई है। टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं और उनके सामने आज 280 रन और बनाने की चुनौती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+