WTC Final: ' विराट कोहली से डर लगता है', फाइनल से पहले खौफ में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, टीम को दी चेतावनी

WTC Final 2023 Ricky Ponting On Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए आईपीएल का यह सीजन कमाल का गुजरा है।

WTC Final 2023

WTC Final 2023, ind vs aus test match: आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने के बाद विराट कोहली अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बल्ले से दम दिखाना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। कोहली के प्रदर्शन पर भारत ही नहीं ऑस्ट्रेलिया की नजरें भी रहेगी।

खेल सकते हैं बड़ी पारी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली को रन बनाना पसंद हैं। टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर कोहली जमकर बरसते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम में विराट कोहली से निपटने की प्लानिंग जोरो-शोरों से चल रही है। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपनी टीम को विराट कोहली से सावधान रहने को कहा है।

कोहली से हो सकता है खतरा: आईसीसी को दिए अपने इंटरव्यू में रिकी पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जानता है कि पिछले कुछ हफ्तों में विराट कोहली ने अपनी पुरानी लय हासिल कर ली है। वह बल्ले से लगातार रन बनाने का काम कर रहे हैं। मेरी कोहली से आईपीएल के दौरान बात हुई तब उसने बताया था कि उसे लग रहा है कि वह अपने बेस्ट फॉर्म में वापस आ रहा है। अगर ऐसा है तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर है।

फॉर्म में विराट कोहली: रिकी पोंटिंग ने कहा कि विराट बहुत बड़े कद के खिलाड़ी हैं और इसलिए उनसे बड़ी अपेक्षाएं हैं। आईपीएल से पहले उनकी बल्लेबाजी को लेकर लोगों के बीच थोड़ी बहुत चर्चाएं चल रही थी। लेकिन जिस तरीके का प्रदर्शन उन्होंने इस सीजन किया है वो सराहनीय है। विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाना पसंद: विराट कोहली को टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाना पसंद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 टेस्ट मैचों की 42 पारियों में 1979 रन बनाए हैं। जिसमें 8 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान कोहली का औसत 48.26 का रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+